फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

Tue, 25 Jun 2019 11:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Jun 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police busted of highprofile brothel racket in Saharanpur District at Uttar Pradesh
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के बाद अब सहारनपुर जिले में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से चार युवकों को युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में दबोचा है। जबकि तीन युवतियां और पांच युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद भी हुई है।

Police busted of highprofile brothel racket in Saharanpur District at Uttar Pradesh
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

मकान में बना रखे थे छोटे-छोटे केबिन
सीओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि जिस मकान में छापा मारा है, उस मकान में छोटे-छोटे केबिन बना रखे हैं। इन केबिनों में ही युवकों के साथ युवतियों को भेजा जाता था। लगभग आधा दर्जन केबिन मकान में मिले हैं। फिलहाल मकान पर ताला लगा दिया गया है। मकान मालकिन फरार हो गई है।

Police busted of highprofile brothel racket in Saharanpur District at Uttar Pradesh
पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया - फोटो : अमर उजाला

केबिन का किराया 600 रुपये प्रति घंटा, लड़की के दो हजार
गिरफ्तार किए गए एक युवक ने बताया कि मकान मालकिन ने केबिन के और लड़की के अलग से पैसे निर्धारित कर रखे थे। लड़की अपने साथ लाने पर केबिन के 600 रुपए एक घंटे के लेती थीं, जबकि लड़की उपलब्ध कराने पर दो से तीन हजार रुपए लेती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police busted of highprofile brothel racket in Saharanpur District at Uttar Pradesh
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जीप में बैठाने के दौरान ही भाग निकली संचालिका
पुलिस की रेड के दौरान अन्य युवक एवं युवतियां फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने मकान मालकिन समेत आठ युवतियों एवं चार युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया था, जब पुलिस इनको जीप में बैठा रही थी, बैठाने के दौरान ही सेक्स रैकेट संचालिका एवं मकान मालकिन पुलिस को चकमा देकर भाग निकली। पुलिस ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Police busted of highprofile brothel racket in Saharanpur District at Uttar Pradesh
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

ये है मामला
पुलिस ने शहर के पॉश इलाके नवीन नगर स्थित एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मकान पर छापा मारकर पुलिस ने चार युवकों एवं सात युवतियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियां और पांच युवक फरार हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed