फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: वृक्षारोपण कराओ, फोटो खिंचवाओ और फिर जिम्मेदारी भूल जाओ, मेरठ में 10 दिन में ही सूखे सात हजार पौधे

Sat, 16 Jul 2022 11:51 AM IST
Dimple Sirohi ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, मेरठ
ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Jul 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
Plant trees, take pictures and forget the responsibility, seven thousand plants dryed in only ten days in Meerut
वृक्षारोपण के दस दिन बाद ही सूखे पौधे - फोटो : अमर उजाला

पौधरोपण अभियान सिर्फ पौधे लगाने और फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रह गया है। पौधे लगाइए, तस्वीरें खिंचवाइए और फिर जिम्मेदारी भूल जाइए। इसके बाद न पर्यावरण की फिक्र न ही पौधे की देखभाल की। मेरठ में पांच जुलाई को गांवड़ी में कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में लगाए गए आठ हजार पौधों में से सात हजार से अधिक सूख गए हैं। देखभाल न होने के कारण काफी पेड़ टूट गए हैं। लापरवाही की हद यह है कि पौधे लगाने के बाद गड्ढों में मिट्टी तक नहीं भरी गई, जिस कारण वह उखड़ गए। यह हाल तब है जब सरकार पौधे लगाने के लिए बड़ा अभियान चला रही है।



वन महोत्सव के तहत जिले में 30.58 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है। पौधरोपण अभियान 5 जुलाई से शुरू हुआ जो 7 जुलाई तक चला। इसमें वन विभाग समेत सभी विभागों ने मिलकर तीन दिनों में 27 लाख से अधिक पौधे रोपे। अभी 15 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करना है।

Plant trees, take pictures and forget the responsibility, seven thousand plants dryed in only ten days in Meerut
वृक्षारोपण - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने गांवड़ी गांव में पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की थी। गांवड़ी में वन विभाग की ओर से पौधे की देखभाल नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: दिन निकलते ही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल, एक फरार

 

Plant trees, take pictures and forget the responsibility, seven thousand plants dryed in only ten days in Meerut
वृक्षारोपण - फोटो : अमर उजाला

दस दिन में 90 प्रतिशत पौधे सूखे, कई एनजीओ ने भी रोपे थे पौधे  
गांवड़ी में वन विभाग की ओर से करीब 8200 पौधे रोपे गए थे। दस दिन में 90 प्रतिशत पौधे सूख गए हैं। वन विभाग का 5.90 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा हो गए हैं। सवाल ये है कि इन पौधों की देखभाल कौन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Plant trees, take pictures and forget the responsibility, seven thousand plants dryed in only ten days in Meerut
वृक्षारोपण - फोटो : अमर उजाला

गांवड़ी में विभाग की ओर से लाखों रुपये खर्च कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि, कई एनजीओ के सदस्य, शहर के तमाम बड़े स्कूलों के बच्चे शामिल हुए थे। वहीं क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं हुई है। यह भी पौधे सूखने का बड़ा कारण है।

विज्ञापन
Plant trees, take pictures and forget the responsibility, seven thousand plants dryed in only ten days in Meerut
वृक्षारोपण - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम को सौंपी थी जिम्मेदारी
यह क्षेत्र नगर निगम का है। निगम को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अगर यहां पर पौधों को नुकसान हुआ है तो देखरेख कराई जाएगी। हालांकि लगाए गए पेड़ों में से केवल 30 प्रतिशत ही बड़े हो पाते हैं। - डीएफओ, राजेश कुमार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed