फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: शोक में डूबा कैराना, हुकुम सिंह के निधन पर तमाम नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Tue, 06 Feb 2018 11:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Tue, 06 Feb 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
PHOTOS: Karaana sad, BJP leaders paid homage to Hukum Singh death
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डे पहुुंचे - फोटो : अमर उजाला

सांसद हुकुम सिंह के निधन से कैराना समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, सांसद सतपाल सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डे और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने कैराना पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

PHOTOS: Karaana sad, BJP leaders paid homage to Hukum Singh death
प्रदेश मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कंडेला, शेखुपुरा, हिंगोखेडी, जगनपुर, भूरा, खंदरावली, तितरवाडा, ऊंचागांव, पंजोखरा, डूढार, सहपत, पंजोखरा, पावटी, पठेड़, पंजीठ, खुरगान, मवी मामौर, रामड़ा, खेड़ा कुर्तान, इस्सोपुर टील और मन्ना माजरा सहित अन्य गावों के लोग कैराना स्थित कलस्यान चौपाल पर पहुंचे थे। कोई ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचा तो, कोई अपने दुपहिया वाहन से। सर्दी के कारण सिर पर चादर लिपटी थीं, लेकिन चेहरे पर गम छाया हुआ था।

PHOTOS: Karaana sad, BJP leaders paid homage to Hukum Singh death
प्रदेश मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला

सांसद हुकुम सिंह के निधन की सूचना प्रसारित होने के बाद व्हाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर भी दुख जताने वाले वालों की लंबी फेहरिस्त हो गई। उधर, कैराना के व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय किया। कैराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने बताया कि सांसद हुकुम सिंह के निधन से व्यापारी वर्ग आहत है। सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। सभी व्यापारियों ने आज बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायापुर फार्म आने की जिद कर रहे थे सांसद 

PHOTOS: Karaana sad, BJP leaders paid homage to Hukum Singh death
सांसद हुकुम सिंह का पुराना फोटो - फोटो : अमर उजाला

15 जनवरी को सांसद हुकुम सिंह को नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी सेहत स्थिर बन गई थी और वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में जब उनकी सेहत में हल्का सुधार हुआ, तो वह अपने परिवार के सदस्यों से कैराना स्थित मायापुर फार्म आने की जिद भी करने लगे थे। वहीं, सोशल मीडिया पर उनकी सेहत बिगड़ने की खबरें प्रकाशित होने के बाद एक दिन पूर्व ही उनके पौत्र अनुज चौहान ने व्हाट्सएप ग्रुपों पर सूचना डाली थी कि बाबूजी की सेहत में सुधार हो रहा है, किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, लेकिन शनिवार को सांसद हुकुम सिंह ने अंतिम सांस ली, तो हर वर्ग आहत हो गया।

विज्ञापन

बेटी से पूछा था कैसा रहा आम बजट 

PHOTOS: Karaana sad, BJP leaders paid homage to Hukum Singh death
हुकुम सिंह परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

सांसद हुकुम सिंह ने नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी एक फरवरी को अपनी बेटी मृगांका सिंह से पूछा कि आम बजट कैसा रहा। उनके एक परिचित ने बताया कि अस्पताल के बेड पर भर्ती होने के बावजूद सांसद द्वारा आम बजट के बारे में पूछना उनकी जीवटता को प्रकट करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed