फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हस्तिनापुर: जब हाथों में लाठी-डंडे लेकर मछलियों का शिकार करने नहर में कूद पड़े लोग, ये है पूरा मामला

Tue, 19 Nov 2019 02:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
People started fishing with sticks in rive in Hastinapur, Meerut
fishing, gang nahar, river - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के हस्तिनापुर में वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंग नहर में दिन निकलते ही अचानक सैंकड़ों लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर मछलियों का शिकार करने के लिए कूद पड़े। यहां लोगों ने जमकर मछलियों को पकड़ा। बताया गया कि मछलियों का शिकार करने के लिए लोग नहर में नशीली दवा मिला रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने इस बात से इनकार किया है। आगे तस्वीरों में जानें आखिर क्या है पूरा मामला: -

People started fishing with sticks in rive in Hastinapur, Meerut
fishing, gang nahar, river - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर। वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंग नहर में नशीली दवा डालकर मछलियों का शिकार किया जा रहा है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी रोकथाम के उचित उपाय नहीं किए हैं।
कुछ लोग दिन निकलते ही मध्य गंग नहर पर मछलियों का शिकार करने पहुंच जाते हैं। यह क्रम देर शाम तक चलता रहता है।

शनिवार शाम किन्हीं अज्ञात लोगों ने वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजर रही मध्य गंग नहर में नशीली दवा डाल दी। जिससे मछलियां नशे में  ऊपर आ गईं। इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए कस्बे के सैकड़ों लोग मध्य गंग नहर में कूद पड़े और वे हाथों में लाठी-डंडे लेकर मछलियों का शिकार करते रहे। 

People started fishing with sticks in rive in Hastinapur, Meerut
fishing, gang nahar, river - फोटो : अमर उजाला

हालांकि किसी भी विभागीय अधिकारी ने इसकी जानकारी एवं रोकथाम करना उचित नहीं समझा। जिसके चलते मछली पकड़ने का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मध्य गंगनहर बिजनौर बैराज से शुरू होकर गढ़मुक्तेश्वर तक जाती है। इस बीच यह वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरती है। इस दौरान मध्य गंग नहर के पानी से सैकड़ों जंगली जीव प्यास बुझाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
People started fishing with sticks in rive in Hastinapur, Meerut
fishing, gang nahar, river - फोटो : अमर उजाला

मध्य गंग नहर में किसी ने नशीली दवा का प्रयोग किया है जिससे मछलियां बेहोश होकर पानी के ऊपर आ गईं। हालांकि विभागीय अधिकारी अभी तक इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जानकारों के अनुसार ऐसे में मध्य गंग नहर का पानी पीने से अन्य जंगली जीव बेहोश हो सकते हैं। वे जान भी गवां सकते हैं।

विज्ञापन
People started fishing with sticks in rive in Hastinapur, Meerut
fishing, gang nahar, river - फोटो : अमर उजाला

इनका कहना है
मध्य गंग नहर में किसी भी प्रकार की दवा नहीं डाली गई है। ये मछली पानी कम होने की वजह से ऊपर आ गई हैं। वन विभाग की टीम आज सुबह से ही मध्य गंग नहर के किनारे लगी रही और किसी को भी मछली का शिकार नहीं करने दिया। -विनोद कुमार, डिप्टी रेंजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed