फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यवस्था शर्मसार: किसी में शीशे टूटे तो किसी में फैला कचरा, गंदी और जर्जर बसों में सफर कर रहे यात्री, तस्वीरें

Mon, 20 Sep 2021 11:11 AM IST
Dimple Sirohi राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Sep 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
Passengers traveling in dirty and dilapidated UP Roadways buses
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कुछ दिन पहले कानपुर के दौरे पर कहा था कि रोडवेज की गंदी और जर्जर बसों को देेखकर शर्म आती है। इसीलिए यात्री टूरिस्ट बसों की ओर आकर्षित होते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद अमर उजाला माई सिटी टीम ने भैसाली बस अड्डे पर जाकर बसों की हालत का जायजा लिया। इस दौरान कोई बस गंदी मिली, तो किसी के साइड शीशे ही गायब मिले। एक बस का चालक साइड वाला फ्रंट शीशा ही टूटा मिला। 



रविवार को दोपहर के समय अड्डे पर विभिन्न डिपो की दर्जनों बस खड़ी थीं। भैसाली डिपो की बस गाजियाबाद जा रही थी। बस में करीब दो दर्जन सवारी बैठी थीं। बस अंदर और बाहर से गंदी थी। बस के बाहर धूल और कीचड़ जमा थी। वहीं भैसाली डिपो की बस मुजफ्फरनगर के लिए तैयार खड़ी थी। इस बस के चालक साइड के शीशे में दरार पड़ी थी। यहां ज्यादातर बसों का यही हाल था।

Passengers traveling in dirty and dilapidated UP Roadways buses
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

एक बस में चालक को सामने का दिखाई देने में भी दिक्कत हो रही थी। इसके बावजूद शीशा बदलवाए बगैर ही संचालन किया जा रहा था। नोएडा डिपो की बस नोएडा जाने के लिए काउंटर पर खड़ी थी। बस की बाहर से लेकर अंदर तक हालत खराब थी। दोनों साइड में पीछे की तरफ के दो शीशे गायब थे। बस पूरी तरह हवामहल बनी हुई थी। बारिश आ जाए तो यात्रियों का भीगना तय है।


 
Passengers traveling in dirty and dilapidated UP Roadways buses
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा भी कई बसें जर्जर मिलीं। बस की सीटों के नीचे पानी की बोतल, चिप्स, नमकीन के रैपर, बिस्कुट के खाली पैकेट पड़े थे। जाहिर है कि इन बसों में न तो सफाई होती है और न ही किसी व्यवस्था का खयाल रखा जाता है। मजबूरन यात्री ऐसी गंदी बसों में यात्रा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: .32 पिस्तौल ने ली जुबैर और सालिम की जान, हत्या और आत्महत्या के बाद उठे कई सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Passengers traveling in dirty and dilapidated UP Roadways buses
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

बस आपरेटर नहीं लेते मेंटेनेंस अवकाश
रोडवेज में बस ऑपरेटरों और संचालन स्टाफ का सिंडीकेट बन गया है। बस ऑपरेटरों को बसों की मेंटेनेंस आदि के लिए महीने में चार अवकाश दिए जाते हैं। इसके बावजूद कोई भी ऑपरेटर अपनी बसों के लिए यह अवकाश नहीं लेता है। कमाई के लालच में बस को बिना धुलाई के ही सुबह भेज दिया जाता है। रात को ट्रिप पूरे होने पर या निर्धारित किलोमीटर पूरे करने के बाद बस खड़ी कर दी जाती है। इस काम में इनका साथ बस संचालन से जुड़ा विभागीय स्टाफ देता है। इसके चलते ही यात्रियों को साफ-सुथरी बस नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
Passengers traveling in dirty and dilapidated UP Roadways buses
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

मनमानी करने वालों को दिए जाएंगे नोटिस
सभी ऑपरेटरों को बस की धुलाई और टूट-फूट को सही कराकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद भी कुछ ऑपरेटर मनमानी कर रहे हैं। इनकी सूची बनवाई जा रही है। जल्दी ही इन सभी को नोटिस जारी होंगे और मेंटेनेंस अवकाश हर हाल में दिया जाएगा। - राजेश कुमार, एआरएम भैसाली डिपो मेरठ रीजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed