फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडर -19 क्रिकेट: यूपी टीम में मेरठ के खिलाड़ियों का पंच, वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए प्रतिभा दिखाएंगे ये पांच धुरंधर

Sun, 19 Sep 2021 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Sep 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Under-19 Cricket: Five cricketers from Meerut selected for UP team for vinoo mankad trophy
निर्देश - फोटो : अमर उजाला

मोहाली में 28 सितंबर से आयोजित होने वाली एक दिवसीय वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी टीम की चयन सूची रविवार को जारी हुई। यूपीसीए द्वारा जारी सूची में मेरठ से पांच खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। ये सभी खिलाड़ी भामाशाहपार्क में अभ्यास करते हैं। यूपी टीम में निर्देश, दमदनदीप, ईशू शर्मा, विजय कुमार, सत्यम चौहान के नाम शामिल किए गए हैं। शहर से पांच खिलाड़ियों के चयन पर शहर के खेलप्रेमियों में उत्साह है। वहीं खिलाड़ियों के परिजनों के खुशी का माहौल है। 



इनमें अंडर-16 क्रिकेट में एक ही पारी में 10 विकेट झटकने वाले फिरकी गेंदबाज निर्देश व दाएं हाथ के लेग स्पिन के माहिर दमनदीप शानदार खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेनवार्न  दमनदीप की गेंदबाजी की तारीफ कर चुके हैं। सभी पांचों खिलाड़ी भविष्य में मेरठ का नाम रोशन करने को बेताब हैं।

यह भी पढ़ें : मेरठ: 1.10 करोड़ की लागत से बने मंच से जनता को संबोधित करेंगे सीएम योगी, यह रहेगा संभावित स्थल

Under-19 Cricket: Five cricketers from Meerut selected for UP team for vinoo mankad trophy
दमदनदीप - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दाएं हाथ के लैग स्पिन के माहिर दमनदीप बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। दमनदीप के एक मैच के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंग्लैंड टीम के पूर्व क्रिकेटर माइकल वान ने भी उनकी तारीफ की थी। उन्होंने दमनदीप के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि मैं नहीं जानता कि यह बच्चा कौन है, लेकिन मैनें अब तक इससे बेहतरीन लैग स्पिनर नहीं देखा।

Under-19 Cricket: Five cricketers from Meerut selected for UP team for vinoo mankad trophy
ईशू शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कोच संजय रस्तौगी ने बताया मेरठ के लिए बड़ी उपलब्धि है। यूपी में आधी टीम मेरठ से है, ये खुशखबरी है। भामाशाहपार्क में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है नई पौध क्रिकेट में देश का नाम रोशन करने के लिए बेताब है। फिलहाल ये सभी खिलाड़ी मोहाली में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Under-19 Cricket: Five cricketers from Meerut selected for UP team for vinoo mankad trophy
सत्यम चौहान - फोटो : अमर उजाला

अंडर-19 क्रिकेट में कड़ा कम्पटीशन होता है। ऐसे में मेरठ के 5 खिलाड़ियों का चयन उत्साह भरा है। इस नई पौध के नाम कई बड़ी उपलब्धि हैं। जिसमें 10 विकेट लेने वाले निर्देश व दमनदीप के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Under-19 Cricket: Five cricketers from Meerut selected for UP team for vinoo mankad trophy
विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि अंडर -19 क्रिकेट में वीनू मांकड़ ट्रॉफी देश की महत्वपूर्ण ट्रॉफी में से एक है। कई बड़े क्रिकेटर वीनू मांकड़ ट्रॉफी में जलवा बिखेर चुके हैं। जिसमें भुवनेश्वर, प्रियम, कार्तिक सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed