फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व शांति के लिए महामहोत्सव का शुभारंभ, मुनि ने कहा-अहंकार से रहो सावधान, तस्वीरें हैं खास

Sat, 25 Jan 2020 03:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav has started in Baraut of Baghpat City
महामहोत्सव का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को श्री 1008 मुनि सुव्रतनाथ मज्जिनेंद्र जिन-बिम्ब पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का विधि विधान से शुभारंभ हुआ। नान्दी मंगल अनुष्ठान से महोत्सव की शुरुआत की गई। नगर में जगह- जगह यात्रा का लोगों ने अभिनंदन किया।

Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav has started in Baraut of Baghpat City
कार्यक्रम में बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पहले दिन मंगल घटयात्रा महोत्सव, भूमि शुद्धि, श्री जिन स्थापना, ध्वजारोण, चित्र अनावरण और दीप प्रज्जवनल किया गया। वहीं दोपहर बाद सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, श्री जिनाभिषेक, सायंकाल आरती, शास्त्र सभा, गर्भकल्याणक व नाटकीय उत्सव के कार्यक्रम हुए।

Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav has started in Baraut of Baghpat City
कार्यक्रम की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

यह महामहोत्सव 25 से 30 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद भूमि शुद्धि और श्री जिन स्थापना होगी। तदोपरांत ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन व मंगल कलश स्थापना, आचार्य निमंत्रण व उपाध्याय मुनि की धर्मसभा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav has started in Baraut of Baghpat City
धर्मसभा में उपाध्याय गुप्तिसागर महाराज ने किया प्रवचन - फोटो : अमर उजाला

आचार्य श्री 108 धर्मसागर महाराज नसियां कमेटी के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री अजय जैन और मंत्री राकेश जैन ने बताया कि उपाध्याय गुप्ति सागर जी महाराज ने प्रवचन किया। मुनि ने कहा कि अहंकार से सावधान रहो।

विज्ञापन
Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav has started in Baraut of Baghpat City
पंचकल्याणक महामहोत्सव के लिए तैयार किया गया भव्य पंडाल - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि दिगंबर जैन मंदिर के मैदान में अजमेर और कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया 180 फीट लंबा व 80 फीट चौड़ा पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed