'पद्मावत' फिल्म के रिलीज से पहले बुधवार को मेरठ में शॉप्रिक्स और पीवीएस मॉल में पथराव हो गया। हंगामा हुआ तो पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दोनों मॉल में बुधवार शाम एडवांस शो चलना था। जिसकी जानकारी लगते ही क्षत्रिय समाज के लोगों की भीड़ मॉल पहुंच गई थी।
2 of 8
मॉल में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक बृहस्पतिवार को पद्मावत मूवी रिलीज होनी है। बुधवार को पीवीएस, शॉप्रिक्स और मिलांज में एडवांस शो चलाना था। इसकी जानकारी लगते ही सुबह क्षत्रिय समाज के लोग पहले शास्त्रीनगर पीवीएस और फिर दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल में पहुंच गए। लोगों ने पद्मावत मूवी पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हंगामा किया।
3 of 8
मॉल में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कुछ लोगों ने पीवीएस मॉल में पथराव कर दिया। जानकारी लगते सीओ सिविल लाइन समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। उसके बाद शॉप्रिक्स मॉल में क्षत्रिय समाज के लोगों हंगामा किया। वहां पर कुछ लोगों ने पथराव कर शीशे तोड़ डाले। एसपी सिटी समेत कई थाने की पुलिस पहुंची। लोगों को भगाकर क्षत्रिय समाज के जिम्मेदार लोगों से बात की।
शो चला तो ठीक नहीं होगा
4 of 8
मॉल में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
क्षत्रिय समाज के लोगों ने एलान कर दिया कि अगर पद्मावत मूवी के शो चले तो अंजाम ठीक नहीं होगा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने क्षत्रिय समाज के कुछ लोगों की शॉप्रिक्स माल के अधिकारियों के साथ मीटिंग कराई। जिसमें दोनों ने अपनी अपनी बात रखी। शाम तक गहमागहमी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि पीवीएस और मिलांज ने बुधवार को एडवांस शो चलाने से मना कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक शॉप्रिक्स मॉल ने कोई निर्णय नहीं लिया था।
5 of 8
पद्मावत का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
उधर, परीक्षितगढ़ फिल्म पद्मावत का विरोध लगातार बढ़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नगर में मवाना बस स्टैंड पर सभा की। साथ ही थाने में पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।