{"_id":"5ef8410b8ebc3e42e303eab6","slug":"owner-of-anand-hospital-hariom-suicide-at-his-house-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आनंद अस्पताल के एमडी द्वारा खुदकुशी का मामला: हाथ जोड़कर बोले आनंद- मानसी का साथ मत छोड़ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद अस्पताल के एमडी द्वारा खुदकुशी का मामला: हाथ जोड़कर बोले आनंद- मानसी का साथ मत छोड़ना
Sun, 28 Jun 2020 12:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
हरिओम आनंद सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के आनंद अस्पताल के प्रबंध निदेशक हरिओम आनंद ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को दोपहर के 12:30 बजे हरिओम आनंद ड्राइवर फारूक के साथ शहर से मुरलीपुर स्थित फार्म हाउस के लिए निकले थे।
हरिओम आनंद सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
करीब 15-20 मिनट ही वह फार्म हाउस पर रुके। ड्राइवर से कहा कि वह अब नहीं बचेंगे, अस्पताल लेकर चलो। ड्राइवर फारूक 15 मिनट में उन्हें लेकर आनंद अस्पताल पहुंच गया। उस समय वह बातचीत कर रहे थे। बेटी मानसी भी तब तक अस्पताल पहुंच चुकी थीं। डॉक्टर खान सहित चार डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी थी।
हरिओम आनंद सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
हरिओम को आभास था कि वह नहीं बचेंगे। इसीलिए अस्पताल के डॉक्टर्स व स्टाफ को बुला लिया। उनसे कहा कि मैं कर्जदारों का बोझ नहीं झेल पाया। टूट गया हूं। बेटी मानसी अकेले पड़ गई है। वह कैसे इस मुसीबत से बाहर निकलेगी, उन्हें नहीं पता। डॉक्टरों से हाथ जोड़कर कहा कि मेरी बेटी मानसी का साथ मत छोड़ना। पिता की बात सुन मानसी की आंखों में भी आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
hariom aanand suicide
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हरिओम बेहोश हो गए। इसके बाद डॉक्टरों के प्रयास विफल हो गए। करीब 3:45 बजे उनकी मौत हो गई। हरिओम आनंद का इलाज दो घंटे तक चला। इस दौरान बेटी मानसी भी उनके पास थीं। बार-बार पिता का हौसला बंधा रही थीं।
विज्ञापन
मौक पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 4 बजे मीमो मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने परिवार को पोस्टमार्टम के लिए मनाया। इसके बाद शाम 6 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच उनके तमाम परिचितों और रिश्तेदारों की भीड़ भी आनंद अस्पताल पहुंच चुकी थी।