बेटी निर्भया को इंसाफ मिलने के फैसले से पूरा देश खुश हैं। ऐसे में वो इंसान (पवन जल्लाद) भी बेहद खुश है जो निर्भया के दोषियों को फांसी देगा। पवन जल्लाद कोर्ट के इस फैसला का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। तो आइए आज हम आपको पवन जल्लाद के बारे में एक ऐसा सच बताएंगे, जिसे हर कोई नहीं जानता, अगली स्लाइडों में जानिए-
2 of 9
पवन जल्लाद ने निर्भया के दोषियों को फांसी देने की इच्छा जाहिर की
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों को फंदे पर लटकाने वाले जल्लाद कल्लू का पोता पवन कुमार ही निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देगा। पटियाला हाउस कोर्ट से डेथ वॉरंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
3 of 9
पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी पवन कुमार का परिवार चार दशक से इस काम से जुड़े हुआ है। पिता मामू अब तक 60 से भी ज्यादा दोषियों को फंदे पर लटका चुके हैं। इनमें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह और केहर सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा रंगा और बिल्ला को भी मामू ने ही फंदे पर लटकाया था। लेकिन पवन जल्लाद ने अभी तक एक भी दोषी को फांसी नहीं लगाई है। यही वो सच है। पवन के बारे में और आगे जानिए-
4 of 9
निर्भया के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 56 वर्षीय पवन कुमार मेरठ के कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहते हैं। इनका असली नाम सिंधी राम है। जिस घर में पवन कुमार रहते हैं, उसमें चारों तरफ भगवान की तस्वीरें लगी हुई हैं। हालांकि पवन कुमार निर्भया के दोषियों को फंदे पर लटकाने को लेकर अपनी तैयारियां कर चुके हैं।
5 of 9
निर्भया के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि वे बस शासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि एक पत्र पहले ही पवन कुमार भेजा जा चुका है। अगले एक-दो दिन में नया पत्र भेजा जाएगा, जिसमें फांसी की तारीख और समय का भी उल्लेख होगा।