फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेतों में लहलहाती फसलों पर आखिर क्यों ट्रैक्टर चला रहे यूपी के किसान, इन जिलों में नष्ट की सैकड़ों बीघा फसल

Thu, 25 Feb 2021 11:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
New trend of opposition to agricultural laws in west UP, angry farmers are destroying green crops
फसल बर्बाद करते किसान - फोटो : amar ujala

कृषि कानूनों के विरोध में एक तरफ दिल्ली बाॅर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है, वहीं पश्चिमी यूपी में किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध और गन्ने की फसल का सही दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने विरोध का नया तरीका अपनाया है।



किसान खेत में खड़ी हरी फसलों पर रूटरवेटर चलाकर नष्ट कर रहे हैं। बिजनौर व मुजफरनगर में किसानों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद मेरठ और बागपत के भी कई किसानों ने भी गेंहू और सरसों की लहलहाती फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया।

New trend of opposition to agricultural laws in west UP, angry farmers are destroying green crops
crop, sarso crop ,farmers crop - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के चरथावल विकास खंड क्षेत्र के गुरुवार को ग्राम पावटी में किसान ने कृषि कानूूनों के विरोध में पांच बीघा सरसों की फसल जोत दी। भाकियू चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह के साथ किसानों ने हंगामा किया।

New trend of opposition to agricultural laws in west UP, angry farmers are destroying green crops
फसल बर्बाद करते किसान - फोटो : amar ujala

चरथावल सहकारी समिति के पूर्व सभापति प्रवीण त्यागी किसानों के साथ खेत पहुंचे और उन्होंने पकने को तैयार खड़ी सरसों की फसल में ट्रैक्टर चलाकर फसल को नष्ट कर दिया।

उनका कहना था कि केंद्र सरकार किसानों पर थोपे गए  कानूनों का वापस ले और एमएसपी पर खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए। किसानों का कहना था कि बड़ी उम्मीद के साथ किसानों ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनवाई थी, लेकिन सरकार किसानोें का हक कुचलना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New trend of opposition to agricultural laws in west UP, angry farmers are destroying green crops
सरसों की फसल - फोटो : amar ujala

बिजनौर में हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव शादीपुर कलां में भाकियू के एक वरिष्ठ नेता ने कृषि कानून के विरोध में अपनी पांच बीघा खड़ी गेहूं की फसल ट्रैक्टर हैरो से जोतकर बर्बाद कर दी।

उधर, महिलाओं ने भी अब कमान थाम ली है। महिलाएं घर घर जाकर अन्य महिलाओं को कृषि कानूनों को वापस कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए जागरूक करने में लगी हैं।

विज्ञापन
New trend of opposition to agricultural laws in west UP, angry farmers are destroying green crops
बिजनौर में अपनी गेहूं की फसल जोतता किसान सोहित - फोटो : amar ujala

गांव शादीपुर कलां में गुरुवार दोपहर भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह ने कृषि कानून के विरोध में पांच बीघा गेहूं की फसल जोत दी। कुलबीर सिंह का कहना है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को किसानों पर थोपना चाहती है,  जबकि किसान इन विधायकों के पुरजोर विरोध में हैं। इस बार भी किसानों के गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed