उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चर्चित सौरभ हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि साहिल और मुस्कान बचपन से एक-दूसरे जानते थे। दोनों ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित विवेकानंद स्कूल में आठवीं क्लास तक साथ पढ़े थे। आठवीं के बाद दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए चले गए। इसके बाद इनकी कोई मुलाकात नहीं हुई। वहीं, ब्रह्मपुरी स्थित इंदिरानगर निवासी सौरभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। उसके घर के पास मुस्कान के नाना अनिल रस्तोगी रहते थे, जो ज्योतिषी थे। अक्सर ब्रह्मपुरी के गौरीपुरा मोहल्ले से मुस्कान नाना के घर आती थी। सौरभ का भी अनिल रस्तोगी के घर आना जाना था। 2016 में दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम हो गया।
सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा: साथ पढ़े मुस्कान-साहिल... ऐसे प्यार चढ़ा परवान; मकान मालिक ने रंगेहाथ पकड़ा था
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:29 AM IST
सार
Saurabh Murder Case Meerut News Updates: साहिल और मुस्कान बचपन से एक-दूसरे जानते थे। दोनों ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित विवेकानंद स्कूल में आठवीं क्लास तक साथ पढ़े थे। आठवीं के बाद दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन