फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब वोट डालने के लिए घंटों लाइन में लगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देखें तस्वीरें

Mon, 27 Nov 2017 01:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 27 Nov 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui who took a few minutes to cast votes photos
सिद्दीकी ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी घंटों तक लाइन में लगे रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनकी भाभी सबा सिद्दीकी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। मुंबई के ग्लैमर से दूर नवाज अपने पैतृक कस्बे में आम आदमी के अंदाज में ही दिखाई दिए। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी नगर निकाय के चुनाव में अपने छोटे भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी सबा सिद्दीकी के पक्ष में मुंबई से चुनाव प्रचार करने और वोट डालने के लिए आए। रविवार सुबह कस्बे के नार्मल स्कूल के बूथ नंबर चार पर वोट डालने पहुंचे, तो उनके समर्थकों की भीड़ लग गई।

Nawazuddin Siddiqui who took a few minutes to cast votes photos
सिद्दीकी ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की व्यवस्था के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी आम मतदाता के साथ लाइन में लग गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस प्रशासन के अफसरों ने नवाज को अपना वोट बिना लाइन के आकर डालने के लिए आग्रह किया। हालांकि नवाजुद्दीन ने अफसरों से अपना नंबर आने पर ही वोट डालने की इच्छा जताई।

पढ़ें : निकाय चुनाव: पांच बजे तक 63.8% मतदान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने डाला वोट

Nawazuddin Siddiqui who took a few minutes to cast votes photos
सिद्दीकी ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

बुढ़ाना से मुंबई तक के सफर में फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता और खलनायक के रूप में अपनी अभिनय से नई ऊंचाइयां छूने वाले नवाजुद्दीन ने नगर पंचायत चुनाव में जमकर प्रचार किया था। अपनी भाभी सपा प्रत्याशी सबा सिद्दीकी के समर्थन में वह हेलीकाप्टर से नगर में आए और जनसभा की थी। बाद में रोड शो के जरिए उन्होंने मतदाताओं से वोट देने की अपील की थी। आम आदमी के अंदाज में गली-मोहल्ले के लोगों से बात करते हुए सिद्दीकी ने घंटों लाइन में लगकर वोट डालने का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी पर्दे की चमक दमक आम जिंदगी में नहीं लुभाती : नवाजुद्दीन

Nawazuddin Siddiqui who took a few minutes to cast votes photos
सिद्दीकी ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

सिने अभिनेता नवाजुद्दीन ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बुढ़ाना उनका घर है। पहनने और खाने-पीने का उन्हें कोई विशेष शौक नहीं है। फिल्मी पर्दे की चमक-दमक आम जिंदगी में नहीं लुभाती है। शरीर की चुस्ती-फुर्ती के लिए वह मोटापा बढ़ाने वाले फूड्स खाने से बचते हैं। अभिनय करना अपना कैरियर है, लेकिन जब भी कस्बे में आते हैं, तो आम आदमी की तरह घुल-मिलकर रहना उन्हें पसंद है।

पढ़ें : मुजफ्फरनगर दंगा-पलायन मुद्दे पर बोले योगी, कहा- अपराधी अब जेल में

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui who took a few minutes to cast votes photos
सिद्दीकी ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

प्रत्याशी की हार-जीत के सवाल पर नवाज ने कहा कि चेयरमैन का फैसला मतदाता करेंगे। उनकी इच्छा सबा सिद्दीकी को जिताने की है। सबा शिक्षित महिला हैं और महिलाओं के दुख-दर्द को समझती हैं। कस्बे के विकास और युवाओं के लिए कुछ करने की प्रत्याशी में इच्छा है। चुनाव प्रचार में जनता से जो प्यार मिला, उसे वह कभी नहीं भुला पाएंगे। फिल्मों की व्यस्तता के बावजूद बुढ़ाना आने में उन्हें फक्र होता है। सिद्दीकी ने बताया कि कसबे में दूसरी बार उन्होंने वोट डाला है। इससे पहले वर्ष 1988 में नगर पंचायत चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया था। जल्द ही दर्शक उन्हें फिल्म फोटोग्राफर में देखेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed