उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार देर शाम जानसठ रोड स्थित गंगनहर का पुराना पुल तोड़ने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अंग्रेजों के जमाने के बने इस पुल को तोड़ने के दौरान जेसीबी खुद नहर में समा गई। हालांकि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। बता दें कि जानसठ रोड स्थित गंग नहर का पुराना पुल रविवार को तोड़ दिया गया। लेकिन इस दौरान हादसा हो गया। जेसीबी गंग नहर में गिर गई और चालक ने किसी तरह पानी से निकल कर जान बचाई।
दरअसल गंगनहर पर नया पुल बनकर तैयार हो गया है, जिस वजह से अंग्रेजी शासन काल के इस पुल को तोड़ा जा रहा था। वहीं पुल को तोड़े जाने के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों के लिए जहां पुल तोड़ने की प्रक्रिया कौतुहल का विषय बन गई। वहीं हादसे के बाद लोग सहम गए। देखें तस्वीरें-
2 of 6
अंग्रेजों के जमाने का पुल धराशायी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नंगला मंदौड़ के पास गंगनहर पर अंग्रेजी शासन काल का जर्जर पुल धराशायी कर दिया गया। पुल को गिराने के दौरान जेसीबी भी गंगनहर में गिर गई। इस दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।
3 of 6
अंग्रेजों के जमाने का पुल धराशायी
- फोटो : amar ujala
जानसठ रोड स्थित गंगनहर पर नये पुल का निर्माण हो चुका है। वर्तमान में नये पुल से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। इसके बराबर में अंग्रेजी शासन काल के पुल को गिराने के लिए रविवार को रविंद्र यादव नाम का युवक जेसीबी लेकर पहुंचा, इस दौरान आसपास के लोग भी मौजूद थे।
4 of 6
अंग्रेजों के जमाने का पुल धराशायी
- फोटो : amar ujala
पुल गिराने के दौरान अचानक जेसीबी भी गंगनहर में गिर गई, हालांकि चालक सकुशल बाहर निकल गया है। लेकिन जेसीबी गंगनहर में फंसी हुई है।
5 of 6
पुल में आईं दरारें
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर धमात गंगनहर पुल पूरी तर दरक चुका था। पुल के दोनों तरफ दरारें पड़ गई थीं। यह पुल अंग्रेजों के जमाने का था। पुल जर्जर हाल में पहुंच गया था, इसे पार करते समय भी लोगों को डर लगता था। भारी वाहनों को गुजरते देख अनहोनी की आशंका बनी रहती थी।