फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘कसम खुदा की खाते हैं मंदिर वहीं बनवाएंगे’ आगे आईं मुस्लिम महिलाएं, पुरुषों का रुख साफ नहीं

Sun, 25 Nov 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 25 Nov 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Muslim women in meerut comes ahead on ayodhya ram mandir issue
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में जबरदस्त हलचल शुरू हो चुकी है। हिंदू संगठनों के साथ मुस्लिम महिलाओं ने भी राम मंदिर निर्माण को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। महिलाओं का कहना है देश में हिंदु-मुस्लिम भाईचारा कायम रखने के लिये राम मंदिर निर्माण जरूरी है। महिलाओं ने ‘कसम खुदा की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे’ लिखे पोस्टर से राम मंदिर निर्माण की इच्छा जताई।   


 
Muslim women in meerut comes ahead on ayodhya ram mandir issue
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

छीपी टैंक स्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सह संयोजक शाहीन परवेज के आवास पर राम मंदिर के पक्ष में आयोजित बैठक में मुस्लिम महिलाओं ने देश में समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। शाहीन ने कहा कि यह देश हमारा है। हम देश के मसलों को एकजुट होकर निपटाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि के लिए हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने हिंदू भाई-बहनों को खुशी से राम मंदिर निर्माण के लिये सहमति दें।


 
Muslim women in meerut comes ahead on ayodhya ram mandir issue
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

राष्ट्रीय एकता मिशन की कार्यकारिणी सदस्य सुबुही खान ने कहा श्रीराम मंदिर हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। हम तन-मन-धन के साथ मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। महिलाओं ने कहा राम मंदिर को लेकर मुस्लिम पुरुषों का रुख साफ नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim women in meerut comes ahead on ayodhya ram mandir issue
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

हम महिलाओं को ही आगे आकर राम मंदिर निर्माण का कदम उठाना है। बैठक में फातिमा, बानो, हसीना, रजाना, कौसर, कहकशा, परवीन, नसीमा, खातून रेशम, अमबरीन, सबीरा, शबीना सहित अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। 


 
विज्ञापन
Muslim women in meerut comes ahead on ayodhya ram mandir issue
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

अयोध्या में सरगर्मियों के बीच जोन में हाई अलर्ट 
अयोध्या में चल रही सरगर्मियों के बीच जोन में हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी ने जोन के सभी एसएसपी को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों में धार्मिक स्थलों पर फोर्स लगाएं। एसएसपी का कहना है कि कोई लापरवाही नहीं होगी। वहीं, एडीजी प्रशांत कुमार ने निर्देश दिए कि धार्मिक स्थलों पर सतर्कता बरतते हुए भीड़ एकत्र न होने दें। सोशल मीडिया पर नजर रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed