मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुए सौरभ हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जैसे जैसे पुलिस की जांच इस केस में आगे बढ़ रही है वैसे वैसे मुस्कान और साहिल के बीच के राज सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में अब सामने आया है कि मृतक सौरभ का दोस्त ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया था। इसके बाद से वह भी अलर्ट हो गया था। इसलिए सौरभ ने अपना बैंक अकांउट ही खाली कर लिया था।
खुलासे ही खुलासे: पति के पैसे लेकर आशिक संग गई हनीमून, 54 हजार में बुक की शिमला की कैब; पति-पत्नी बन लिया कमरा
पुलिस को इस बात की भी जानकारी हाथ लगी है कि शिमला में मुस्कान और साहिल ने खुद को पति पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था, क्योंकि बिना पति-पत्नी के होटल में कमरा नहीं मिल रहा था।
मुस्कान को दिए थे एक लाख रुपये
एसपी सिटी ने बताया कि सौरभ के खाते में छह लाख रुपये थे और उसे डर था कि कहीं वो भी ऑनलाइन ठगी का शिकार न हो जाए। उसने अपने बैंक खाते से रकम निकाल ली थी, जिसमें से कुछ रुपये तो अपने परिजनों को दे दिए थे, जबकि एक लाख रुपये अपनी पत्नी को दिए। इसके अलावा बाकी पैसे अपने दोस्त के पास रखवा लिए थे। पुलिस सौरभ के बैंक खाते के बारे में भी जानकारी कर रही है।
मेरठ टू शिमला के लिए बुक की 54 हजार रुपये में कैब
सौरभ को मारने के बाद मुस्कान और साहिल ने शिमला जाने के लिए 54 हजार रुपये में कैब बुक की थी। शिमला के बाद दोनों मनाली और फिर कसोल चले गए थे। एसपी सिटी ने बताया कि एक लाख रुपये जो मुस्कान को सौरभ ने दिए थे, वह सब रुपये शिमला में मुस्कान खर्च कर आई। जब रुपये खत्म हो गए तब दोनों मेरठ आ गए।
पुलिस को इस बात की भी जानकारी हाथ लगी है कि शिमला में मुस्कान और साहिल ने खुद को पति पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था, क्योंकि बिना पति-पत्नी के होटल में कमरा नहीं मिल रहा था।
ये भी पढ़ेंः UP: मुस्कान के महंगे शौक, जिस पत्नी को ऐशोआराम की जिंदगी देने को छोड़ा घर, लवर से उसकी चैटिंग ने सौरभ को तोड़ा
पिता के साथ खुद थाने पहुंची थी मुस्कान
पुलिस को गुमराह करने के लिए मुस्कान ने सोमवार को मेरठ पहुंचकर नई कहानी तैयार की। एसपी सिटी ने बताया कि उसने अपने पिता प्रमोद से कहा कि घर पर कई दिनों से सौरभ नहीं आया है। उसको शक है कि सौरभ के मां-बाप और भाई ने उसकी हत्या कर दी है, जिसके बाद वह अपने पिता के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गई। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शक होने पर सख्ती से पूछताछ की तो मुस्कान ने सच्चाई कबूल कर ली। पुलिस जब घर पर शव बरामद करने के लिए पहुंची तो बदबू आ रही थी। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की।