फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलित छात्र की 'मौत': हर तरफ गूंज रही थी आवाज, बदला लेकर रहेंगे, देखें 11 तस्वीरें

Fri, 10 Aug 2018 09:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 10 Aug 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
murder of Dalit student Rohit in Meerut, and deployed police force in village
मौके पर भारी फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ की झांकी को लेकर हुए जातीय संघर्ष में दलित युवक की मौत हो गई। यह घटना आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई। वहीं गांव में जिधर, देखो यही आवाजें सुनाई दे रही थीं कि बदला लेकर रहेंगे। शहर में कोई बड़ा बवाल न हो जाए, इससे पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। यहां तक कि गांव में भारी पुलिसफोर्स और आरएएफ तैनात कर दी गई।

murder of Dalit student Rohit in Meerut, and deployed police force in village
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के उल्देपुर गांव में संघर्ष के दौरान दलित छात्र रोहित की मौत होने की खबर जिले में आग की तरफ फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने रोहित का शव गांव के बाहर आंबेडकर मूर्ति के पास रख दिया। इसकी सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी गांव में पहुंचे तो पुलिस ने एक्शन मोड में आते हुए आरएएफ बुला ली।

murder of Dalit student Rohit in Meerut, and deployed police force in village
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उस समय परिवार की महिलाएं रोहित के शव से लिपटकर रो रही थीं। भीम आर्मी का एक कार्यकर्ता इसकी वीडियो बना रहा था। लोगों की भीड़ और हंगामा बढ़ता जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
murder of Dalit student Rohit in Meerut, and deployed police force in village
आरएएफ तैनात - फोटो : अमर उजाला

वहीं आरएएफ के पहुंचते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने लाठी भांजकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। परिजनों के विरोध के बावजूद रोहित के शव को उठाकर जीप में डालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हंगामा करने वाले पांच लोगों को पुलिस मौके से पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन
murder of Dalit student Rohit in Meerut, and deployed police force in village
मौके पर भारी फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

बवाल होने का था अंदेशा 
दलितों और सवर्णों में दलित छात्र की मौत होने पर बवाल होने का अंदेशा था। लेकिन पुलिस ने ऐन वक्त पर आरएएफ को साथ लेकर मोर्चा संभाल लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed