मेरठ के सरधना निवासी आंचल हर साल रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती थी। भाई भी उसके सुख-दुख में उसके साथ खड़े रहने, उसकी हर तरह से रक्षा करने का वचन देते थे। लेकिन अचानक बहन की खुशियां भाइयों की आंखों में खटकने लगी। दरअसल, बहन आंचन का पड़ोस में ही रहने वाले युवक जैकी से प्रेम-प्रसंग हो गया।
भाई बने कातिल: जिन्हें बांधी राखी, उन्हीं भाइयों ने लव मैरिज करने पर उजाड़ा बहन का सुहाग, खौफनाक थी वारदात
मेरठ के सरधना कस्बे में गढ़ी खटीकान मोहल्ला निवासी जैकी उर्फ पटवारी (25) पुत्र हुकम सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। जैकी का अपने पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इससे युवती के परिजन नाराज चल रहे थे।
जैसे ही युवती के परिजनों को पता चला कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की कर ली है, वे आग बबूला हो गए और युवक पक्ष के लोगों को जमकर खरी खोटी सुनाई। कई बार युवक पक्ष को धमकी भी दी गई। सोमवार सुबह लड़की के परिजनों ने जैकी के घर में घुसकर पहले उसे बुरी तरह पीटा, उसके बाद सीने से सटाकर गोली मार दी।
गोली लगते ही खून से लथपथ जैकी जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद आरोपी भाइयों ने चाकू से जैकी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। पति जैकी को बचाने आई बहन के साथ भी मारपीट की गई। वहीं चीख-पुकार सुनकर भाई को बचाने दौड़ी जैकी की बहन पर भी हमलावरों ने चाकू से वार कर दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई, युवक की हत्या की सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं हमलावरों ने जैकी की पत्नी और बहन की भी गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: शादी की सनक: हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा अनस, नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, बहन का नंबर नहीं दिया तो भाई को दी दर्दनाक मौत
घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक जैकी की पत्नी आंचल और उसकी बहन घायल है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना संवेदनशील सरधना क्षेत्र में हुई है। इसे लेकर पुलिस फोर्स अलर्ट है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं जैकी की मौत पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।