फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदालत में हत्या: जज ने मेज के पीछे छिपकर बचाई जान, भाग गए वकील और अन्य लोग, देखें तस्वीरें

Wed, 18 Dec 2019 09:31 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Dec 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Murder in court: judge saved his life by hiding behind table, lawyer and others  escaped see photos
Murder in court - फोटो : अमर उजाला
सात माह पूर्व नजीबाबाद में बसपा नेता एवं प्रापर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या के मामले में आरोपी कुख्यात शाहनवाज की बिजनौर में सीजेएम कोर्ट में पिस्टल से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए। पेशी पर लाया गया शाहनवाज का साथी जब्बार फरार हो गया। 
Murder in court: judge saved his life by hiding behind table, lawyer and others  escaped see photos
बदमाश की तलाश करता दरोगा - फोटो : अमर उजाला
वारदात को हाजी अहसान की दूसरी पत्नी के बेटे ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात मंगलवार दोपहर 1:40 बजे बिजनौर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई। अहसान और शादाब हत्याकांड में आरोपी शाहनवाज व जब्बार को दिल्ली पुलिस बिजनौर सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाई। 
 
Murder in court: judge saved his life by hiding behind table, lawyer and others  escaped see photos
Murder in court - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में एक तरफ दीवार से सटकर शाहनवाज और जब्बार खड़े थे, जबकि सामने अन्य लोगों के साथ हाजी अहसान की दूसरी पत्नी रिजवाना का बेटा साहिल, किरतपुर के मोहल्ला राघड़ान निवासी अफराज पुत्र अकरम, शामली जिले के गांव लिलौन निवासी सुमित पुत्र जयपाल भी खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों ने पिस्टल से शाहनवाज व जब्बार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in court: judge saved his life by hiding behind table, lawyer and others  escaped see photos
सीजेएम कोर्ट में हत्या - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। अधिवक्ता व अन्य लोग भाग खड़े हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीजेएम ने किसी तरह मेज के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। कोर्ट में मौजूद कोर्ट मोहर्रिर मनीष ने एक शूटर को दबोचने की कोशिश की, तो उस पर भी तीनों ने गोली चला दी। पैर में गोली लगने से मनीष घायल हो गया। 
विज्ञापन
Murder in court: judge saved his life by hiding behind table, lawyer and others  escaped see photos
सीजेएम कोर्ट में कुख्यात शाहनवाज की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विकासनगर बटालियन दिल्ली का सिपाही संजीव भी गोली लगने से घायल हुआ। इसी बीच शाहनवाज का साथी जब्बार कोर्ट रूम से फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद साहिल, अफराज और सुमित ने कोर्ट में ही सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही मनीष को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed