दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया मुराद अली देवबंद में रेलवे रोड का रहने वाला है। पुलिस चौकी के पास ही उसका मकान है। दस फरवरी को वह परिजनों से कहकर गया था कि दुबई घूमने जा रहा हूं। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
विदेशी नोटों की तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार को दिल्ली में एयरपोर्ट पर कस्टम ने मुराद अली को चेकिंग में पकड़ा था। उसके पास से 45 लाख रुपये की विदेशी करेंसी बरामद हुई। करेंसी को वह बिस्कुट और मूंगफली में छिपाकर ले जा रहा था। यह करेंसी वह कहां से लाया, इसकी सही जानकारी नहीं दे सका।
3 of 6
विदेशी करेंसी मामला
- फोटो : अमर उजाला
उधर, दिल्ली से मुराद अली के पकड़े जाने की सूचना पर स्थानीय खुफिया इकाइयां भी सक्रिय हो गई। छानबीन में पता चला कि मुराद अली का परिवार देवबंद में रेलवे रोड पर पुलिस चौकी के पास मकान में रहता है। उसके पिता खुर्शीद टैक्सी चालक हैं। मुराद अली बीएससी की पढ़ाई किए हुए है।
4 of 6
विदेशी करेंसी मामला
- फोटो : अमर उजाला
खुफिया टीम ने उसके परिवार से भी संपर्क किया, जिसमें पता चला कि दस फरवरी को मुराद अली कहकर गया था कि दुबई घूमने जा रहा है। इतनी मोटी विदेशी रकम उसके पास कहां से आई, इसके बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
5 of 6
विदेशी करेंसी मामला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, यह भी पता चला है कि कस्टम ने पूछताछ करने के बाद मुराद अली को छोड़ दिया है। अब उससे पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ करेंगी। क्योंकि यह पता लगाना अहम है कि मुराद अली के पास 45 लाख रुपये की विदेशी करेंसी कहां से आई।