मेरठ के हस्तिनापुर में जब पांच साल के रुकांश का शव मां शिखा और उसकी कोख में पल रहे आठ माह के मासूम के साथ पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। हर कोई इस जघन्य वारदात के बारे में सोचकर हैरानी व्यक्त कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मां और बेटे की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस की मौजूदगी में मां बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे।
{"_id":"630f30d0a8e4216e455fedd5","slug":"miscreants-killed-eight-months-pregnant-woman-with-her-five-year-old-son-in-hastinapur-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Murder: कोख में पल रहे शिशु का क्या था कसूर? मां-बेटे समेत मासूम को मिली दर्दनाक मौत, एकसाथ जलीं चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: कोख में पल रहे शिशु का क्या था कसूर? मां-बेटे समेत मासूम को मिली दर्दनाक मौत, एकसाथ जलीं चिताएं
Wed, 31 Aug 2022 05:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 31 Aug 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में डबल मर्डर
- फोटो : amar ujala
रोते जीजा और साले।
- फोटो : amar ujala
एक साथ जलीं मां-बेटे की चिताएं
हस्तिनापुर पहुंचे मां बेटे के शव देखकर हर कोई इस वारदात के जिम्मेदार बदमाशों को कोस रहा था। शव को श्मशान घाट ले जाया गया जहां एक तरफ गर्भवती शिखा का शव तो दूसरी और उसके बेटे रुकांश का शव रखा गया। इसके बाद मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

महिला के पति से पूछताछ करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
जीजा से लिपटकर रोता रहा भाई
अंतिम संस्कार के दौरान शिखा का भाई जीजा संदीप से लिपटकर रोता रहा। वह कभी बहन के शव को देखकर बिलख पड़ता तो कभी भांजे के शव को देखकर रो पड़ता। शिखा के भाई सुशील का हाल ही में वन विभाग में अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। वह महाराष्ट्र में तैनात है। बहन की मौत की खबर लगते ही वह मेरठ पहुंच गया। वहीं उन्नाव से माता पिता भी हस्तिनापुर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि उन्हें संदीप व उनके माता पिता पर भरोसा है लेकिन किसी अन्य पर नहीं। इस मामले में पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे।

हस्तिनापुर में डबल मर्डर।
- फोटो : amar ujala
बैंक मैनेजर संदीप की पत्नी शिखा और बेटे रुकांश की हत्या के बाद दो बदमाश स्कूटी पर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। ये दोनाें हस्तिनापुर, मवाना, इंचौली, गंगानगर और सिविल लाइन थाना क्षेत्र पार कर साकेत पेट्रोल पंप तक पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस, फॉरेंसिक जांच के जरिये हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। एक टीम ने जलीलपुर में पीएनबी शाखा में भी पूछताछ की। पुलिस व परिवार का शक करीबियों पर ही है।
विज्ञापन
हस्तिनापुर में डबल मर्डर।
- फोटो : amar ujala
10 करीबियों पर शक
बैंक मैनेजर व उनकी पत्नी शिखा के 10 करीबियों पर पुलिस अधिकारियों का शक गहराया है। रात में करीबियों को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई और उनको बयान भी दर्ज किए। पुलिस सभी पहलुओं को बारीकी से छानबीन कर रही है।