फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: तीन सौ मीटर तक लगी भयंकर आग, जलकर राख हुई मर्सिडीज, दो घंटे तक डरे-सहमे रहे लोग

Mon, 16 Sep 2019 10:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Sep 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Mercedes car and two activa burnt in fire at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में सरकुलर रोड पर सोमवार सुबह नाले में बिखरे मिट्टी तेल से तीन सौ मीटर तक लगी भयंकर आग में लाखों का नुकसान हुआ है। एक ओर जहां, नेशनल मोटर्स डेंटिंग-पेंटिंग शॉप पर खड़ी मोडिफाइड मर्सिडीज के साथ ही दो एक्टिवा जलकर नष्ट हुए, वहीं गांधी आश्रम, कई दुकानें व कुछ अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-

Mercedes car and two activa burnt in fire at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
कार जलकर राख हुई - फोटो : अमर उजाला

नेशनल मोटर्स के मालिक दिलशाद ने बताया कि उनके यहां खड़ी पुरानी मर्सिडीज कार की ही कीमत आठ से दस लाख रुपये हैं, जबकि अन्य वाहनों को भी काफी नुकसान हुआ है। दिलशाद ने बताया कि मोडिफाइड मर्सिडीज कार मॉडल टाउन निवासी शाहीन परवीन की है, जो उनके यहां रिपेयरिंग के लिए आई थी और जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई है। हालांकि एसओ सिविल लाइंस समयपाल अत्री ने बताया कि आग से हुए नुकसान की बाबत देर शाम तक किसी भी तरह की कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Mercedes car and two activa burnt in fire at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
कार जलकर राख हुई - फोटो : अमर उजाला

कार्रवाई के संबंध में बोलने से कतराते रहे अफसर
सरकुलर रोड पर नाले में आग की बड़ी वजह बना रघुवीर सरन, प्रेम कीर्ति सरन का तेल गोदाम पूरी तरह से वैध है, जो प्रशासन के सभी मानक पूरे करता है। ऐसे में गोदाम के भीतर से बड़े पैमाने पर हुआ तेल का रिसाव मुमकिन नहीं है। इसके चलते तेल गोदाम के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई की कमान पूरी तरह से अफसरों के हाथ में है, जो फिलहाल तेल गोदाम के मिट्टी तेल के स्टॉक की जांच पूरी होने का हवाला देते हुए कार्रवाई के संबंध में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में टेलीकॉम कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercedes car and two activa burnt in fire at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

देर रात से ही आ रही थी गोदाम व नाले से दुर्गंध
सरकुलर रोड पर सोमवार सुबह 9.30 बजे केरोसिन से भरे नाले में लगी भीषण आग को लेकर स्थानीय निवासी सकते में हैं। आग बुझने के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों नवाजिश, पंकज, मुकेश त्यागी ने बताया कि रविवार को देर रात से ही गोदाम व नाले से तेल की बदबू आ रही थी, लेकिन तेल गोदाम होने के चलते किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि सोमवार सुबह भी किसी ने इस तरफ ध्यान दिया होता, तो संभवत: इतनी बड़ी घटना न घटित होती।

विज्ञापन
Mercedes car and two activa burnt in fire at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

अभी भी नाले में है केरोसिन की मौजूदगी
सरकुलर रोड स्थित नाले में लगी भीषण आग के बाद अग्निशमन विभाग ने नाले में मोरंग व बालू मिट्टी डालकर नाले को ब्लॉक कर दिया है। हालांकि इसके बावजूद नाले में अभी भी केरोसिन की मौजूदगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में मिट्टी तेल की मौजूदगी के चलते फिर से आग लगने की आशंका है। जिसको लेकर अभी भी स्थानीय दुकानदार भयभीत है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: झोपड़ी में लगी भीषण आग, भीतर सो रहीं दो बच्चियों की जलकर मौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed