उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगानगर थाना इलाके के गांव अम्हेड़ा आदिपुर में हर्ष (21) ने मंगलवार रात प्रेमिका (12वीं की छात्रा) के परिजनों को फंसाने के लिए अपने 15 साल के नाबालिग दोस्त से तमंचे से खुद पर गोली चलवाई। गोली पेट की साइड के बजाए सीने में जा लगी। इससे हर्ष की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, गंगानगर थाना इलाके के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में संजय जाटव का परिवार रहता है। उनका बड़ा पुत्र हर्ष मजदूरी करता था। हर्ष मंगलवार शाम छह बजे मजदूरी कर घर लौटा। करीब सात बजे घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटा।
2 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईंख के खेत में मिला युवक का शव
बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने पुलिस को ईंख के खेत में शव पड़ा होने की सूचना दी। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई। जांच के लिए बुलाई गई फॉरेंसिक टीम को शव के नीचे तमंचा मिला, उसमें कारतूस का खोखा फंसा हुआ था।
3 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में हर्ष के पिता संजय ने प्रेमिका के पिता और उसके चचेरे भाई पर हत्या का केस दर्ज करा दिया। हालांकि इसके बाद पुलिस ने जांच करनी शुरू की तो युवती के पिता और अन्य परिजन सीसीटीवी कैमरों के लिहाज से घर पर ही मौजूद पाए गए।
4 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस ने अन्य फुटेज खंगाले तो गांव में और शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी के फुटेज में हर्ष और उसका दोस्त शराब खरीदते व आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हर्ष का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
5 of 10
पुलिस को जानकारी देता हर्ष का पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज ने बदल दी हत्या की कहानी
पुलिस का कहना है कि नाबालिग दोस्त ने जानकारी दी है कि रात करीब एक बजे हर्ष ने उसे तमंचा देकर यह कहकर पेट पर गोली मारने के लिए कहा कि गोली पेट से छूकर निकलनी चाहिए, जिससे वह युवती के परिजनों को फंसा सके। नशे में दोस्त ने तमंचे से गोली चलाई और यह सीने में जा लगी। इससे हर्ष की मौत हो गई।