फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर बवाल का मास्टरमाइंड कौन? ऐसे खुला इंस्पेक्टर सुबोध की 'मौत' का राज

Fri, 07 Dec 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Dec 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Meerut, who is Mastermind of Bulandshahr violence, accused will be exposed after military arrest
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बुलंदशहर बवाल का मास्टरमाइंड कौन है। इसका खुलासा लगभग हो चुका है। एसआईटी और एसटीएफ की जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात जीतू उर्फ फौजी ने गोली मारी थी। क्या है पूरा मामला, ये आगे की स्लाइडों में जानिए:-

Meerut, who is Mastermind of Bulandshahr violence, accused will be exposed after military arrest
बुलंदशहर बवाल

बताया गया कि फौजी गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया। वहीं अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में आरोपी जीतू फौजी की मां रतन कौर ने बताया कि घटना वाले दिन उसका बेटा घर पर नहीं था। उन्होंने ये भी बताया कि जब पुलिस जीतू की तलाश करते हुए उनके घर पहुंची तो पुलिस ने काफी तोड़फोड़ की।

Meerut, who is Mastermind of Bulandshahr violence, accused will be exposed after military arrest
Subodh Kumar Rathore

पुलिस को एक अहम वीडियो मिला है, जिसमें फौजी गोली चलाता दिख रहा है। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने जम्मू में फौजी की यूनिट के अफसरों से बात की है, उन्होंने फौजी को सौंपने का आश्वासन दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर से पुलिस टीम जम्मू रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, who is Mastermind of Bulandshahr violence, accused will be exposed after military arrest
Subodh Kumar Rathore

वहीं एफआईआर के अनुसार एक आरोपी बुलंदशहर का जीतू उर्फ फौजी है, जो फरार है। पुलिस ने इस मामले में 27 लोगों को नामजद करते हुए 250-300 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। जांच अधिकारियों को एक वीडियो मिला है, जिसमें एक व्यक्ति भीड़ में गोली चलाता दिख रहा है। जांच में यह व्यक्ति फौजी बताया गया, जो जम्मू में तैनात है।

विज्ञापन
Meerut, who is Mastermind of Bulandshahr violence, accused will be exposed after military arrest
Subodh Kumar Rathore

पुलिस दावा कर रही है कि इसी फौजी की गोली ही इंस्पेक्टर सुबोध को लगी है। वीडियो में फौजी की पहचान के बाद पुलिस ने बुलंदशहर में उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। जानकारी मिली कि फौजी छुट्टी पर आया था। बवाल के बाद वह वापस चला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed