फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर बवाल: 'फौजी' की गिरफ्तारी के बाद हो सकते हैं ये 5 बड़े खुलासे

Fri, 07 Dec 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Dec 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr violence, will be five big disclosures after the arrest of sainik Jeetu
inspector subodh kumar - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर बवाल कोई घटना नहीं बल्कि एक खतरनाक साजिश भी हो सकती है। जिस तरह से एसआईटी और एसटीएफ की जांच में एक फौजी का नाम सामने आ रहा है। उससे कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस फौजी ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारी है वह जम्मू में तैनात है। उसका नाम जीतू उर्फ फौजी बताया जा रहा है। आगे जानिए क्या हैं बड़े सवाल:-

Bulandshahr violence, will be five big disclosures after the arrest of sainik Jeetu
Subodh Kumar Rathore

1. जीतू उर्फ फौजी अपने गांव छुट्टी आया था, लेकिन उसने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली क्यों मारी?
2. क्या जीतू का इंस्पेक्टर से कोई पुराना विवाद था? 
3. अगर जीतू ने गोली नहीं मारी तो वह उसी रात को जम्मू क्यों भागा?
4. क्या सुमित को भी उसी ने गोली मारी?
5. एक देश सेवक कातिल क्यों बना?

ये पांच ऐसे बड़े सवाल है जिनका खुलासा आरोपी फौजी की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। वैसे फौजी की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस जम्मू के लिए रवाना हो चुकी है। हो सकता है कि शाम तक उसकी गिरफ्तारी हो जाए।

Bulandshahr violence, will be five big disclosures after the arrest of sainik Jeetu
inspector subodh

बुलंदशहर बवाल में एसआईटी और एसटीएफ की जांच में हैरान करने वाले सबूत हाथ लगे हैं। बवाल के दिन इंस्पेक्टर की किसकी गोली लगने से मौत हुई, इसका खुलासा एक वीडियो ने कर दिया है। फिलहाल इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जम्मू पहुंची है। आइए जानते हैं कौन है आरोपी....

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr violence, will be five big disclosures after the arrest of sainik Jeetu
inspector subodh kumar - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने पूरी घटना से संबंधित करीब 203 वीडियो जुटाई हैं, जिनमें यह देखा जा रहा कि बवाल कहां से शुरू हुआ और लोगों की भीड़ कैसे उत्तेजित हुई। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को किसने गोली मारी और उसका हत्यारोपी कौन है। यह भी जांच का विषय है कि स्थानीय युवक सुमित को किसकी गोली लगी। जांच अधिकारियों को इस प्रकरण में एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला है, जिसमें एक व्यक्ति भीड़ में गोली चलाता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Bulandshahr violence, will be five big disclosures after the arrest of sainik Jeetu
subodh

जांच में यह व्यक्ति फौजी बताया गया, जो कि जम्मू में तैनात है। पुलिस दावा कर रही कि जीतू उर्फ फौजी की गोली ही इंस्पेक्टर सुबोध को लगी। वीडियो में फौजी की पहचान करने के बाद पुलिस ने बुलंदशहर में उसके घर पर दबिश दी। फौजी घर पर नहीं मिला। जानकारी मिली कि फौजी छुट्टी पर आया था। लेकिन बवाल होने के बाद वह वापस चला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed