{"_id":"68ee7b3514db773b790189d3","slug":"meerut-when-police-harassed-him-the-transporter-consumed-poison-when-the-accused-was-caught-2025-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: पुलिस ने सताया तो ट्रांसपोर्टर ने जहर खाया, आरोपी को पकड़ा तो पिता बोला- एनकाउंटर का डर, एसओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पुलिस ने सताया तो ट्रांसपोर्टर ने जहर खाया, आरोपी को पकड़ा तो पिता बोला- एनकाउंटर का डर, एसओ सस्पेंड
Tue, 14 Oct 2025 10:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:03 PM IST
सार
मुबारिकपुर गांव निवासी ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र उर्फ बबलू के साथ लूट हो गई। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बजाया पुष्पेंद्र को ही हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ ही जांच शुरू कर दी। आहत होकर पुष्पेंद्र ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पुष्पेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में लूट पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने ट्रांसपोर्टर को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वाले लोगों को शांत किया। इसके बाद पीड़ित परिजन डीआईजी व एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं देर रात एसएसपी डा. विपिन ताडा ने थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।
हंगामा होने पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव स्याल मुबारिकपुर मार्ग स्थित नलकूप के पास सोमवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने कार को रोककर ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र उर्फ बबलू के साथ मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल किया। सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ ही जांच शुरू कर दी।
चचेरे भाई सतवीर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पुष्पेंद्र का मेडिकल कराया और विरोध करने पर पीड़ित को ही शराबी बताते हुए मारपीट की। पुष्पेंद्र से मोबाइल और कार भी पुलिसकर्मियों ने छीन ली। फिर पुष्पेंद्र उर्फ बबलू को छोड़ दिया। आरोप लगाया कि पुलिस की प्रताड़ना से ही चचेरे भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

अस्पताल में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
आत्महत्या की सूचना पर थाना प्रभारी से हुई परिजन की नोकझोंक
भावनपुर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। वहां पर उनकी परिजनों से नोकझोंक हुई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह परिजनों को शांत किया।

अस्पताल में मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हिरासत मे लिया युवक, पिता ने वायरल की वीडियो
पुलिस ने स्याल गांव निवासी युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उस युवक के पिता ने वीडियो वायरल करते हुए कहा कि मेरा नाम मनोज विदूडी स्याल है। शाम चार बजे उनके बेटे को पुलिस उठाकर ले गई है। मुझे शक है कि पुलिस मेरे बेटे का एनकाउंटर कर सकती है। वह किसी भी अपराध में शामिल नहीं है। मेरी मदद की जाए।

अस्पताल में पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने दिया परिजन को न्याय का आश्वासन
एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी प्रकरण सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
मुत्तलिब हत्याकांड: दुकान पर बुलाकर बंद किया दरवाजा और सिर पर मारे बाट, इस बात पर दुश्मनी में बदल गई दोस्ती