गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले तो अपने साथियों से मिलने के लिए विद्यार्थी उत्साहित दिखे। छात्र-छात्राओं ने अपने दोस्तों से मिलकर गर्मी की छुट्टियों की यादें साझा कीं। इस तरह स्कूल का पहला दिन गपशप और मुलाकात में निकल गया।
गर्मी की छुट्टियां खत्म...., बातों-मुलाकातों के नाम रहा स्कूल का पहला दिन, खूब हुई मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने के ग्रीष्मावकाश के बाद गुरुवार से स्कूल खुलने शुरू हो गए। दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में सीनियर विंग की कक्षाएं प्रारंभ हुईं। नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी सुबह 7 बजे ही विद्यालय पहुंच गए।
प्रिंसिपल एचएम राउत ने विद्यार्थियों को नए सेशन में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दीं। गर्मी की छुट्टियों में छात्रों ने क्या किया इस पर चर्चा हुई। जुलाई से स्कूलों में नया सेशन पूरी तरह से प्रारंभ हो जाएगा। किंडर गार्टन, नर्सरी से लेकर सीनियर विंग तक सभी कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी।
कई छात्रों का प्रोजेक्ट अधूरा
स्कूलों ने ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने से पहले छात्रों को होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क दिया था। ये प्रोजेक्ट वर्क छात्रों को गर्मी की छुट्टियों में पूरा करना था।
स्कूलों की हिदायत देने के बाद भी कई विद्यार्थी अधूरा होमवर्क लेकर पहुंचे, तो कुछ छात्रों का प्रोजेक्ट वर्क पूरा नहीं था। शिक्षकों ने पहला दिन होने के कारण किसी को भी डांटा नहीं, लेकिन सोमवार तक होमवर्क पूरा करने का लक्ष्य दिया है।