फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: कमिश्नरी जा रहे सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप को रोका, हाईवे पर हंगामा, तीन घंटे तक नजरबंद रहे पूर्व मंत्री

Fri, 16 Jan 2026 10:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 Jan 2026 10:27 PM IST
सार

मुजफ्फनगर निवासी सोनू कश्यप की हत्या मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र में की गई थी और शव को जला दिया था। इसी मामले को लेकर राजनीतिक दलों का विरोध लगातार चल रहा है। वहीं सोनू कश्यप के परिजन खुलासे से संतुष्ठ नहीं हैं। 

विज्ञापन
Meerut: SP MLC Kiranpal Kashyap stopped while going to Commissionerate, ruckus on the highway
एमएलसी को रोकने पर रोड पर बैठ गए सभी। - फोटो : अमर उजाला
रोहित उर्फ सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में मेरठ कमिश्नरी पर कश्यप समाज के धरना-प्रदर्शन में जा रहे सपा के पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप को पुलिस ने रोक लिया। विरोध में कार्यकर्ता दोपहर एक बजे हाईवे पर धरना देकर बैठ गए। आधे घंटे बाद पुलिस उन्हें परतापुर थाने ले गई। यहां लगभग तीन घंटे नजरबंद रखने के बाद शाम करीब पांच उन्हें घर भेज दिया गया।
Meerut: SP MLC Kiranpal Kashyap stopped while going to Commissionerate, ruckus on the highway
कमिश्नरी चौराहे पर सोनू कश्यप की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते लोगों को रोका, तो गेट पर चढ़ गए। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को शामली से कश्यप समाज और सर्व समाज चेतना मंच के कार्यकर्ता सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप के नेतृत्व में मेरठ कमिश्नरी पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। कंकरखेड़ा में सरधना फ्लाईओवर के पास पुलिस ने सभी को रोक लिया। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और मेरठ-करनाल हाईवे पर धरना देकर बैठ गए। धरना और हंगामे के दौरान सरधना फ्लाईओवर के पास आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद सभी को परतापुर थाने भेजकर नजरबंद कर दिया गया। कमिश्नरी जाने से रोकने और परतापुर थाने में नजरबंद करने पर कश्यप समाज के लोगों ने नाराजगी जताई।
Meerut: SP MLC Kiranpal Kashyap stopped while going to Commissionerate, ruckus on the highway
पंचायत के दौरान तैनात फोर्स और लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी किरणपाल कश्यप ने पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोनू कश्यप की हत्या का पुलिस ने सही खुलासा नहीं किया है। इस तरह से हत्या हुई है। उसमें एक से अधिक लोगों के द्वारा सोनू हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की है जबकि अन्य आरोपी खुले घूम रहे हैं। पुलिस मामले की लीपापोती में लगी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पुलिस को हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तलाश कर उन पर कठोर करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: SP MLC Kiranpal Kashyap stopped while going to Commissionerate, ruckus on the highway
इंसाफ की मांग करती सोनू की बहन और अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
अतुल प्रधान भी परतापुर थाने पर पहुंचे
एमएलसी किरणपाल कश्यप और कश्यप समाज के लोगों को परतापुर थाने में नजर बंद किए जाने की जानकारी पर सरधना विधायक अतुल प्रधान और सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी भी परतापुर थाने पहुंचे और एमएलसी किरनपाल कश्यप से मुलाकात की। सपा कार्यकर्ताओं ने परतापुर थाने में नारेबाजी की। परतापुर थाने में करीब तीन घंटे बाद सभी को छोड़ा गया। इस दौरान धीरज प्रधान, सुरेंद्र कश्यप, गौरव कश्यप, बाबूराम कश्यप, डॉ. राजकुमार, राहुल, रामकिशन कश्यप, प्रदीप कश्यप आदि लोग परतापुर थाने में नजरबंद रहे। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर एमएलसी व अन्य कार्यकर्ताओं को परतापुर थाने लाया गया था बाद में सभी को वापस भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
Meerut: SP MLC Kiranpal Kashyap stopped while going to Commissionerate, ruckus on the highway
प्रदर्शन के दौरान गश्त करती फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
अपहरण की अफवाह, मेरठ जाने से रोकने पर लगाया जाम
ज्वालागढ़ में मारे गए सोनू कश्यप की बहन आरती के अपहरण का शोर मच गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास से मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जांच की तो जानकारी मिली कि युवती मेरठ के धरने-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गई है। उधर, सहारनपुर से मेरठ जा रहे कश्यप एकता क्रांति मिशन के कार्यकर्ताओं ने जानसठ बाईपास के निकट जाम लगा दिया।
किला मोहल्ला निवासी कांति देवी ने कौशल विकास राज्यमंत्री के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर तहरीर भी दी। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरती अपने रिश्तेदारों के साथ मेरठ में हो रहे धरने-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गई थीं।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरती ने स्वयं एक वीडियो जारी कर अपहरण की बात को खारिज किया है। दूसरी ओर, सहारनपुर से मेरठ जा रहे कश्यप एकता क्रांति मिशन के पदाधिकारियों को पुलिस ने जानसठ बाईपास के निकट रोक लिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed