मेरठ के हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार के पिता अजब सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहू दामिनी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत अतुल को उनके परिवार से अलग किया था। उन्होंने बताया कि विवाह के करीब सात साल बाद तक सब ठीक था लेकिन दामिनी के दबाव में अतुल ने हस्तिनापुर की जे-ब्लॉक कॉलोनी में अपना स्कूल शुरू किया और परिवार से दूरी बना ली।
देखें वीडियो: Meerut: दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरे बुलाकर सांप से डसवा दिया
पिता अजब सिंह के अनुसार, अतुल और दामिनी तीन माह पहले तक मूल गांव भंडौरा में ही परिवार के साथ रह रहे थे। इसी दौरान दामिनी ने अतुल को विश्वास में लिया कि एक ज्योतिष ने उन्हें चार वर्ष तक परिवार से दूर रहने की सलाह दी है।
2 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिष के इस कथित परामर्श को ढाल बनाकर दामिनी ने अतुल को परिवार से अलग होने के लिए राजी कर लिया और दोनों हस्तिनापुर में किराये के मकान में शिफ्ट हो गए। परिजनों का मानना है कि यह सब अतुल को अपनों से दूर करने और अपनी साजिश को अंजाम देने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।
3 of 14
आरोपी तुषार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामिनी ने अतुल को पहले भी दिया था नशीला पदार्थ
अजब सिंह ने आरोप लगाया कि करीब चार माह पहले जब वे लोग गांव में ही रह रहे थे तब दामिनी ने अतुल को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था। उस समय भी अतुल की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराना पड़ा था। पिता का मानना है कि अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश तभी से चल रही थी।
4 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाहित है तुषार
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी तुषार मूल रूप से कोहला गांव का निवासी है। वर्तमान में वह हस्तिनापुर की रामलीला ग्राउंड कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस की जानकारी के अनुसार तुषार भी विवाहित है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए ताकि दामिनी और तुषार द्वारा रची गई इस साजिश के पीछे के हर पहलू का पर्दाफाश हो सके।
5 of 14
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी प्रेमी ने कार से मारी थी अतुल की स्कूटी पर टक्कर
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रेमी तुषार व दामिनी ने कुछ दिन पूर्व स्कूल संचालक अतुल को सड़क हादसे में मारने की योजना बनाई थी। 20 दिन पूर्व तुषार ने अतुल की स्कूटी को कार से टक्कर मारी थी। मगर अतुल मामूली रूप से घायल हुआ। अतुल ने पत्नी से कार चालक के खिलाफ थाने पर शिकायत की बात कही थी। मगर महिला ने शिकायत करने से मना कर दिया था। स्कूल संचालक को कुछ शक हुआ था।