फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: नसीब में नहीं थे खाटू श्याम के दर्शन, हादसे में उजड़ गया परिवार, छह की मौत से मातम, नहीं जले चूल्हे

Tue, 11 Jul 2023 05:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jul 2023 05:01 PM IST
सार

दर्दनाक: नसीब में नहीं थे खाटू श्याम के दर्शन, हादसे में उजड़ गया परिवार, छह की मौत से मातम, नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
Meerut: six members of family died in accident and not darshan of Khatu Shyam, mourning in village
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बस और एक्सयूवी कार के बीच भीषण टक्कर हुई। हादसे में मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं।

वहीं, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत होने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस दौरान कई घरों के चूल्हे तक नहीं जले। 

Meerut: six members of family died in accident and not darshan of Khatu Shyam, mourning in village
गांव में मातम पसरा है। - फोटो : अमर उजाला

इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में जयपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बड़ा बेटा जितेंद्र खेती करता है। वही, दूसरे नंबर का बेटा नरेंद्र (45) तोफापुर गांव में हार्डवेयर की दुकान करता था। वहीं, सबसे छोटा बेटा धर्मेंद्र (42) गाड़ी चलाने का काम करता था। 

Meerut: six members of family died in accident and not darshan of Khatu Shyam, mourning in village
गांव में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकला था परिवार
मंगलवार सुबह तीन बजे परिवार के सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले थे। धनपुर के ग्राम प्रधान रूप सिंह के मुताबिक, घटना के बारे में जानकारी हुई है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों से संपर्क किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: six members of family died in accident and not darshan of Khatu Shyam, mourning in village
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

तीनों भाई रहते थे एक साथ
जानकारी के मुताबिक, तीनों भाई एक साथ ही रहते थे और अपने-अपने काम करते थे। नरेंद्र खुद गाड़ी चलाते है तो वह अपनी ही गाड़ी से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Meerut: six members of family died in accident and not darshan of Khatu Shyam, mourning in village
हाईवे पर भीषण हादसा। - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद से बहन को लेना था साथ
बताया जा रहा है कि नरेंद्र की बहन माया की शादी गाजियाबाद में हुई है। वह परिवार के साथ वहीं रहती है। माया को भी खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाना था। इसलिए ये सभी लोग सुबह गाजियाबाद के लिए निकले थे। लेकिन बहन के यहां पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed