फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड: साहिल के कमरे में मिली विचित्र तस्वीर पर खुलासा, नेपाली तंत्र-मंत्र से कनेक्शन; दी जाती है बलि

Mon, 24 Mar 2025 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Mar 2025 09:07 AM IST
सार

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने मेरठ से अधिकतर सबूत जुटा लिए हैं। अब पुलिस चार्जशीट तैयार करने में जुट गई है। एक पखवाड़े में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। पुलिस हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कसौल से भी साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Case reveal on picture found in Sahil room picture connection with Nepali Tantra Mantra
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कातिल साहिल शुक्ला के कमरे से मिली तस्वीरों में एक विचित्र तस्वीर का संबंध नेपाली तंत्र-मंत्र से कनेक्शन बताया गया है। तंत्र विद्या के जानकारों का कहना है कि यह नेपाली तंत्र विद्या है। सभी को यह विद्या नहीं आती, जिसमें बलि तक दी जाती है। नशे में ही इस तांत्रिक क्रिया को किया जाता है।


आपको बता दें कि सौरभ राजपूत की हत्या करने के आरोपी मुस्कान के प्रेमी साहिल शुक्ला के कमरे में एक शैतानी वॉल पेंटिंग भी बनी है। यह पेटिंग एक दीवार पर हाथ से बनाई गई थी। इसमें तंत्र-मंत्र से जुड़े संकेत नजर आ रहे हैं। साहिल के कमरे की दीवारों पर कई ऐसी पेंटिंग भी मिलीं, जिससे उसके साइको होने और भूत प्रेतों में रुचि रखने का अंदेशा भी जताया गया है। एक पेंटिंग्स में एलियन का चेहरा और काले पेन से डॉट बने हैं जिस पर पेन से आकृति बनाई गई है 'यू केन नॉट ट्रिप विद अस'। इसका मतलब है कि आप हमारे साथ ट्रिप पर नहीं जा सकते।
Meerut Saurabh Murder Case reveal on picture found in Sahil room picture connection with Nepali Tantra Mantra
हत्यरोपी सहिल के कमरे की दीवार में बना चित्र - फोटो : अमर उजाला
1. पेंटाग्राम और 666 पांच नुकीले तार
पेंटाग्राम के साथ 666 अंक जुड़े हैं, जो आमतौर पर शैतानी या तांत्रिक धारणाओं से जुड़े होते हैं। 

2. सींगों वाला खोपड़ी चेहरा और पंख
केंद्र में एक भयावह आकृति दिखाई दे रही है। इसके बड़े लाल और काले पंख हैं और मुड़े हुए सींग हैं। 

3. टपकता हुआ खून और जंजीरें
खून टपकने और जंजीरों की मौजूदगी के कारण डरावना दृश्य दिख रहा है। यह पीड़ा या बंधन का प्रतीक हो सकता है। 

4. उल्टा क्रॉस जैसा हथियार
निचले हिस्से में एक तलवार या क्रॉस जैसी आकृति दिख रही है। इसे अक्सर ईसाई विरोधी के मुताबिक ऐसी प्रतीकवाद से जोड़ा जाता है। जानकारों के छवियां कभी-कभी मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति, तंत्र-मंत्र में रुचि रखने वाले या ऐसे लोग बनाते हैं जो अपने विचारों या मान्यताओं को व्यक्त करना चाहते हैं। 


 
Meerut Saurabh Murder Case reveal on picture found in Sahil room picture connection with Nepali Tantra Mantra
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
उधर, मेरठ में सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने मेरठ से अधिकतर सबूत जुटा लिए हैं। अब पुलिस चार्जशीट तैयार करने में जुट गई है। एक पखवाड़े में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। पुलिस हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कसौल से भी साक्ष्य जुटा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Case reveal on picture found in Sahil room picture connection with Nepali Tantra Mantra
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का प्रयास करेगी पुलिस
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले में पूरे साक्ष्य जुटा कर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। डीआईजी के आदेश पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने इस मामले में जांच तेजी कर रही है। जहां-जहां से हत्या में प्रयोग होने वाला सामान लिया, उन सब के बयान भी पुलिस ने अभी तक दर्ज कर लिए हैं। उन दुकानदार और डॉक्टर की भी वीडियोग्राफी पुलिस ने कराई है। जल्द चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अर्जी डालेगी। जिसके बाद केस को जल्द ट्रायल पर लाकर आरोपियों को सजा दिलाई जा सके। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ब्रह्मपुरी पुलिस को पूरे प्रकरण में सभी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आरोपियों पर कार्रवाई हो सके। 
 
विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Case reveal on picture found in Sahil room picture connection with Nepali Tantra Mantra
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
आज डाल सकती है पुलिस रिमांड अर्जी 
पुलिस मुस्कान और साहिल को रिमांड पर लेगी। पुलिस के अनुसार, मुस्कान और साहिल को रिमांड पर लेकर कुछ सबूत और पूछताछ करनी बाकी है। इनकी रिमांड अर्जी आज डाली जा सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed