उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत बिजनौर व मुजफ्फरनगर में मंगलवार को हुए अलग अलग हादसों ने छह लोगों की जान ले ली। सोमवार देर रात जहां आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में मेरठ के लावड़ निवासी तीन लोग घायल हो गए, जिन्होंने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बिजनौर में आज सुबह घने कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला, जबकि मुजफ्फरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टामार्टम के लिए भिजवा दिए।
Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे
हापुड़ के रहने वाले अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह पिछले चार वर्षों से लावड़ नगर पंचायत का चार्ज था। जबकि, मवाना खुर्द निवासी असलम भी नगर पंचायत में तैनात थे। बताया गया है कि सोमवार को अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह, असलम व तनुज ठाकुर लखनऊ से वापस मेरठ के लिए लौट रहे थे। उन्नाव कट के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचने पर सड़क दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को कन्नौज स्थित तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान सबसे पहले अधिशासी अधिकारी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद असलम और तनुज की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। कन्नौज पुलिस ने मामले की जानकारी दौराला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को फोन पर दी। सूचना मिलने पर कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। तनुज ठाकुर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत लावड़ नगर पंचायत में टीसी की जिम्मेदारी दी गई थी।
यह भी पढ़ें:Meerut News Live: कोहरे और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, पांच डिग्री पहुंचा पारा, मेरठ में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ
सिवालखास व हर्रा का था अतिरिक्त चार्ज
अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह पर लावड़ नगर पंचायत के अलावा सिवालखास व हर्रा नगर पंचायत का भी अतिरिक्त कार्यभार था। साथ ही असलम पर भी लावड़ के अलावा हर्रा और खिवाई नगर पंचायत का लिपिक का चार्ज था।
सप्ताह भर पहले असलम पर हुई थी कार्रवाई
लावड़ नगर पंचायत में तैनात असलम पर विभिन्न मामलों में धांधली बाजी की शिकायत कमिश्नर से की गई थी। जिसको लेकर मामले की जांच चल रही थी। असलम ने लावड़ नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति पाई थी बाद में लिपिक के पद की जिम्मेदारी मिली। लेकिन नियम खिलाफ लिपिक का पद दिए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। सप्ताह भर पहले ही कमिश्नर के आदेश पर असलम से लिपिक का चार्ज छीन लिया गया था और दोबारा सफाई कर्मचारी के पद की जिम्मेदारी दी गई।