मेरठ में वाहन चेकिंग अभियान को लेकर शुक्रवार को भी ट्रैफिक और थाना पुलिस ने सख्ती दिखाई। यहां तक कि नेता और पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने पर 11 पुलिसकर्मियों के भी चालान किए गये हैं। आगे स्लाइड्स में देखें कैसे पुलिस कर रही है सख्त कार्रवाई: -
2 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी नितिन तिवारी के निर्देश पर बुधवार सुबह से सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान शुरू हुआ। गुरुवार और शुक्रवार को भी हर थाना क्षेत्र में कई चेकिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने पुलिस लाइन के बाहर बिना हेलमेट दोपहिया चालकों के चालान काटे।
3 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शहर में कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरो माइल, लालकुर्ती, बेगमपुल, बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, दिल्ली रोड समेत 36 मुख्य स्थानों पर अभियान चला। शहर और देहात में सभी सीओ और थानेदारों ने अलग से कार्रवाई की।
4 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट और तीन सवारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने निर्देश दिए कि पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइन में कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दोपहिया पर दिखा तो कार्रवाई की जाएगी।
5 of 8
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
निलंबित पुलिसकर्मियों पर जांच बैठी
बुधवार को लापरवाही में निलंबित हुए छह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश एसएसपी नितिन तिवारी ने दिए। हेडकांस्टेबल बृजेश कुमार, हेडकांस्टेबल शांति प्रसाद, कांस्टेबल अरशद अली रजा, कांस्टेबल शमीम अहमद ने अभियान के दौरान लापरवाही बरती।