मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी हॉस्पिटल में नर्स नेहा रानी (26) की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नर्स की हत्या उसके ओटी टेक्नीशियन प्रेमी सुरेश ने अपने दोस्त फरहान की मदद से जहरीली ड्रिप लगाकर की थी। आरोपी का नर्स के साथ सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नर्स उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर ही उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
सुरेश पहले से शादीशुदा है। उसका पांच साल का बेटा भी है। शनिवार सुबह नर्स ने हॉस्पिटल आकर जब बीमार होने व शरीर में कमजोरी की बात कही तो सुरेश ने ड्रिप चढ़ाने की बात कही। इस दौरान ड्रिप में ही उसने जहरीला रासायनिक पदार्थ मिला दिया।
2 of 8
मुख्य आरोपी सुरेश और नेहा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही बेहोशी की हालत में नर्स को सल्फास भी खिला दिया था। इतना ही नहीं सुरेश ने खुद ही सुसाइड नोट लिखकर उसके कपड़ों में रख दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया।
3 of 8
नेहा का परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि खरखौदा के फफूंडा गांव निवासी नेहा की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व ब्रह्मपुरी निवासी रवि से की थी। दोनों के एक वर्ष का बेटा है। पति की मौत के बाद से नर्स आठ माह से अस्पताल में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी।
4 of 8
मुख्य आरोपी का साथी फरहान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। नर्स 15 दिन से आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर 2.35 बजे नर्स का शव अस्पताल के एक कमरे से बरामद हुआ था।
5 of 8
मुख्य आरोपी सुरेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने नर्स के परिजनों को फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी ने नर्स के मुंह से झाग निकलते देखा तो घटना की जानकारी हुई थी। चिकित्सकों ने नर्स की जान बचाने का प्रयास किया था मगर उसकी जान नहीं बच सकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।