अच्छी सेहत यानि तेज दिमाग और मजबूत याददाश्त। मेरठ शहर के शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को सेहतमंद बनाने के लिए अब जिम की शुरूआत कर रहे हैं। शहर के डिग्री कॉलेज ही नहीं पब्लिक स्कूलों और इंटर कॉलेजों में भी जिम खोले जा रहे हैं।
2 of 6
जिम करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कई कॉलेज और स्कूलों में जिम शुरू हो चुके हैं। कुछ विद्यालय इस सत्र से शुरू कर रहे हैं। सीबीएसई स्कूलों में जीरो पीरियड में गेम्स के साथ छात्रों को जिम भी कराया जाएगा। वहीं डिग्री कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन की छात्राओं व खिलाड़ियों के लिए जिम की शुरूआत हो रही है।
3 of 6
जिम करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मिल रहा लाभ
जीरो पीरियड में सभी छात्राओं व खिलाड़ियों के लिए जिम की सुविधा है। ताकि स्पोर्ट्स वाली छात्राएं यहीं अभ्यास कर सकें। स्टैमिना भी बढ़ा सकें। इससे छात्राओं को काफी लाभ मिल रहा है। - डॉ. रेखा शर्मा प्रिंसिपल एसएसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट
4 of 6
जिम करती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
व्यायाम के साथ खानपान की जानकारी
शहर के प्रमुख महिला महाविद्यालय इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं के लिए जिम शुरू हो चुका है। कॉलेज में बने इस जिम में फिजिकल एजुकेशन की छात्राओं व खिलाड़ियों के अलावा आम छात्राएं भी व्यायाम कर सकती हैं। बिना अतिरिक्त शुल्क के कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को इनडोर जिम की सुविधा दी है। जिम में ट्रेडमिल, साइकिल, क्रॉसर, क्रंचिंग बैंच, डंबल के साथ सभी मशीनें हैं। यह सुविधा छात्राओं को फिटनेस के अलावा वजन घटाने में भी मदद कर रही हैं।
5 of 6
जिम करती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कॉलेज की प्रेस प्रवक्ता डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि प्रतिदिन छात्राएं जिम में व्यायाम कर लाभ लेती हैं। छात्राएं फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में जिम कर रही हैं। जिम के साथ ही छात्राओं को डाइट की सही जानकारी भी दी जाती है।