सहारनपुर से गुरुवार को शुरू हुई किसान ट्रैक्टर रैली मुजफ्फरनगर होते हुए रात करीब दस बजे मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंची। किसानों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। यही नहीं उन्होंने रात में टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर से खूब स्टंट किए। इस दौरान मेरठ-दिल्ली हाईवे पर एक एंबुलेंस भी फंस गई। किसी तरह एंबुलेंस को वहां से निकाला गया।
तीन कृषि कानूनों के विरोध में सात माह से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को गति देने के लिए भारतीय किसान यूनियन की ओर से गुरुवार को सहारनपुर से ट्रैक्टर यात्रा शुरू हुई। सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान यात्रा में शामिल होकर दिल्ली के लिए कूच कर गए। ट्रैक्टर यात्रा गुरुवार रात को मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंची, जहां से आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वहीं ट्रैक्टर यात्रा को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
किसान ने ट्रैक्टर से किया स्टंट, अफरा-तफरी
सिवाया टोल प्लाजा पर रात करीब 11 बजे एक किसान ने ट्रैक्टर से स्टंट करना शुरू कर दिया। 15 से 20 मिनट तक स्टंट करने के दौरान कई बार ट्रैक्टर पलटने से बचा। इससे जमीन पर सो रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने किसान को स्टंट करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
2 of 5
मेरठ: किसान आंदोलन
- फोटो : amar ujala
भाकियू पदाधिकारियों के काफी समझाने के बाद किसान माना। वहीं किसान यात्रा में शामिल सिसौली गांव निवासी उदयवीर का सिवाया टोल प्लाजा पर मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद उसने दौराला थाना पुलिस को सूचना दी।
3 of 5
kisan yatra meerut, bku
- फोटो : amar ujala
एंबुलेंस भी फंसी
सिवाया टोल प्लाजा पर रात में दो लाइनों को कुछ किसानों ने ड्रम डालकर बंद करा दिया। करीब 10 मिनट तक लाइन बंद रही। इस बीच एक एंबुलेंस फंस गई। इसे निकालने के लिए अन्य किसान पहुंचे। उन्होंने ड्रम हटवाकर लाइनें खुलवाकर एंबुलेंस निकलवाई। लाइन बंद करने वाले किसानों को हड़काया गया। कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण करना है। कोई भी किसान अव्यवस्था न फैलाएं।
4 of 5
kisan yatra meerut, bku
- फोटो : amar ujala
उधर, टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि भराला की तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया है। देर रात तक टोल प्लाजा पर करीब 135 ट्रैक्टर पहुंच चुके थे। टोल कर्मचारी व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
5 of 5
मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू का हंगामा।
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर से शुरू हुई किसान यात्रा
बता दें कि किसान यात्रा गुरुवार को सहारनपुर के नागल से शुरू हुई। शाम को रोहाना होते हुए ट्रैक्टर यात्रा रामपुर चौराहे पर पहुंची। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने ट्रैक्टर यात्रा का स्वागत किया। यहां से मुजफ्फरनगर जिले के किसान ट्रैक्टर लेकर यात्रा में शामिल हुए।