फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा आंदोलन: ट्रैक्टर से टोल प्लाजा पर खूब हुए स्टंट, किसान रैली में कितना है दम, आप तस्वीरों में खुद देखें

Fri, 25 Jun 2021 01:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Jun 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: The farmers had stunt at Sivaya toll plaza by tractor and see photos
मेरठ सिवाया टोल प्लाजा पर जुटे किसान - फोटो : amar ujala

सहारनपुर से गुरुवार को शुरू हुई किसान ट्रैक्टर रैली मुजफ्फरनगर होते हुए रात करीब दस बजे मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंची। किसानों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। यही नहीं उन्होंने रात में टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर से खूब स्टंट किए। इस दौरान मेरठ-दिल्ली हाईवे पर एक एंबुलेंस भी फंस गई। किसी तरह एंबुलेंस को वहां से निकाला गया। 



तीन कृषि कानूनों के विरोध में सात माह से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को गति देने के लिए भारतीय किसान यूनियन की ओर से गुरुवार को सहारनपुर से ट्रैक्टर यात्रा शुरू हुई। सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान यात्रा में शामिल होकर दिल्ली के लिए कूच कर गए। ट्रैक्टर यात्रा गुरुवार रात को मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंची, जहां से आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वहीं ट्रैक्टर यात्रा को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति रही। 

किसान ने ट्रैक्टर से किया स्टंट, अफरा-तफरी  
सिवाया टोल प्लाजा पर रात करीब 11 बजे एक किसान ने ट्रैक्टर से स्टंट करना शुरू कर दिया। 15 से 20 मिनट तक स्टंट करने के दौरान कई बार ट्रैक्टर पलटने से बचा। इससे जमीन पर सो रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने किसान को स्टंट करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। 

Meerut News: The farmers had stunt at Sivaya toll plaza by tractor and see photos
मेरठ: किसान आंदोलन - फोटो : amar ujala

भाकियू पदाधिकारियों के काफी समझाने के बाद किसान माना। वहीं किसान यात्रा में शामिल सिसौली गांव निवासी उदयवीर का सिवाया टोल प्लाजा पर मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद उसने दौराला थाना पुलिस को सूचना दी। 

Meerut News: The farmers had stunt at Sivaya toll plaza by tractor and see photos
kisan yatra meerut, bku - फोटो : amar ujala

एंबुलेंस भी फंसी
सिवाया टोल प्लाजा पर रात में दो लाइनों को कुछ किसानों ने ड्रम डालकर बंद करा दिया। करीब 10 मिनट तक लाइन बंद रही। इस बीच एक एंबुलेंस फंस गई। इसे निकालने के लिए अन्य किसान पहुंचे। उन्होंने ड्रम हटवाकर लाइनें खुलवाकर एंबुलेंस निकलवाई। लाइन बंद करने वाले किसानों को हड़काया गया। कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण करना है। कोई भी किसान अव्यवस्था न फैलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: The farmers had stunt at Sivaya toll plaza by tractor and see photos
kisan yatra meerut, bku - फोटो : amar ujala

उधर, टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि भराला की तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया है। देर रात तक टोल प्लाजा पर करीब 135 ट्रैक्टर पहुंच चुके थे। टोल कर्मचारी व्यवस्था बनाने में लगे रहे।

विज्ञापन
Meerut News: The farmers had stunt at Sivaya toll plaza by tractor and see photos
मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू का हंगामा। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर से शुरू हुई किसान यात्रा
बता दें कि किसान यात्रा गुरुवार को सहारनपुर के नागल से शुरू हुई। शाम को रोहाना होते हुए ट्रैक्टर यात्रा रामपुर चौराहे पर पहुंची। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने ट्रैक्टर यात्रा का स्वागत किया। यहां से मुजफ्फरनगर जिले के किसान ट्रैक्टर लेकर यात्रा में शामिल हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed