फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन: मेरठ में टोल प्लाजा की आठ लाइनों पर किसानों का कब्जा, जमा हुए डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रैक्टर, दिखाए स्टंट

Fri, 25 Jun 2021 01:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement: Eight lines of toll plaza in Meerut are occupied by farmers, aprox one hundred and fifty tractors joins Bku kisan yatra
किसान यात्रा - फोटो : amar ujala

तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग एवं एमएसपी पर न्यूनतम मूल्य की खरीद गारंटी को लेकर पिछले काफी समय से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ से हजारों किसान रवाना हो चुके हैं। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि सहारनपुर जिले से करीब 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली रवाना हुईं। इसके साथ ही किसान अपने निजी वाहनों से भी गाजीपुर के लिए कूच कर रहे हैं। 



सहारनपुर से शुरू होकर किसान यात्रा मुजफ्फरनगर से होते हुए मेरठ के शिवाय टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां तकरीबन 150 ट्रैक्टरों के साथ भारी संख्या में किसान टोल प्लाजा पर मौजूद हैं। किसानों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार मांगे नहीं मान लेती वे पीछे नहीं हटेंगे। आगे तस्वीरों में देखें कैसे रात भर किसानों के कब्जे में रहा शिवाया टोल प्लाजा :-

Farmers movement: Eight lines of toll plaza in Meerut are occupied by farmers, aprox one hundred and fifty tractors joins Bku kisan yatra
शिवाया टोल प्लाजा पर किसान - फोटो : amar ujala

भारतीय किसान यूनियन की किसान यात्रा के पहुंचने से पहले ही पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा को फ्री करा दिया। किसानों का आरोप था कि यहां पर प्रशासन ने किसानों के लिए यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं की है, जिस कारण किसान परेशान है।

धीरे-धीरे किसान शिवाय टोल प्लाजा पर आकर रुक रहे हैं। भगवती कॉलेज में किसानों के रुकने और खाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री कर रखा है और आठ लाइन पर किसानों का कब्जा है।

Farmers movement: Eight lines of toll plaza in Meerut are occupied by farmers, aprox one hundred and fifty tractors joins Bku kisan yatra
टोल फ्री कराते किसान - फोटो : amar ujala

एसडीएम सरधना अमित भारतीय भी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। रात में 10 बजे तक करीब सौ के आसपास ट्रैक्टर और 20 गाड़ियों से किसान पहुंचे हैं। उधर, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने टोल प्लाजा पर शाम के समय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ खाना खाया और वहां की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा  कि किसान एकजुट होकर रहें और डटे रहें, जब केंद्र सरकार पीछे नहीं हट रही तो किसान भी पीछे नहीं हटने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers movement: Eight lines of toll plaza in Meerut are occupied by farmers, aprox one hundred and fifty tractors joins Bku kisan yatra
ट्रैक्टर से स्टंट दिखाता किसान - फोटो : amar ujala

किसान यात्रा में शामिल सिसौली गांव निवासी उदयवीर का शिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचने के दौरान मोबाइल चोरी हो गया। किसान ने मोबाइल की काफी तलाश की लेकिन नहीं मिला, जिसके बाद उसने दौराला पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा रात में 11बजे एक किसान ने ट्रैक्टर से स्टंट दिखाया। वह 15 से 20 मिनट तक स्टंट करता रहा। कई बार  ट्रैक्टर पलटने से भी बचा, जिससे अन्य किसान घबरा गए। उन्होंने किसान को स्टंट करने का विरोध किया और रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

काफी देर तक बहस होने के बाद अन्य किसान भी वहां आ गए। उन्होंने स्टंट दिखा रहे किसान को रोक दिया। स्टंट के दौरान नीचे सो रहे हैं किसानों को भी उठकर दौड़ना पड़ा, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। काफी समझाने के बाद स्टंट दिखा रहा किसान माना और उसने अपने ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
Farmers movement: Eight lines of toll plaza in Meerut are occupied by farmers, aprox one hundred and fifty tractors joins Bku kisan yatra
टोल पर रात गुजारते किसान - फोटो : amar ujala

टोल प्लाजा की आठ लाइन बंद कराई दो आने और दो जाने के लिए फ्री चलती रही 

शिवाया टोल प्लाजा पर आठ लाइन पर किसानों का कब्जा रहा। दो आने और जाने की लाइन किसानों ने हंगामे के दौरान फ्री करा दीं, जो  देर रात तक फ्री रही। इसलिए इस किसान टोल प्लाजा के पास ही नीचे गद्दे लगा कर सो गए, जबकि मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले अन्य किसान ट्रैक्टर और गाड़ियों से पहुंचते रहे। सुबह 9 बजे भारी संख्या में किसान कृषि कानून के खिलाफ गाजीपुर के लिए कूच करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed