मेरठ में एक युवक की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार का गुस्सा फूटा पड़ा। ग्रामीणों व परिजनों ने बागपत रोड पर मृतक युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। इस दौरान पीड़ित परिवार की महिलाओं की पुलिस अधिकारियों के साथ तीथी नोकझोंक भी हुई। परिवार के लोगों का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
2 of 6
परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
परतापुर में टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिव कुंज कॉलोनी भोला रोड निवासी 30 वर्षीय अमित चौधरी ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने फेसबुक पर अपनी वीडियो अपलोड की थी। युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए अपने साथी कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस मामले में विद्या प्रकाशन के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
3 of 6
हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, नौकरी से निकाले जाने से आहत युवक ने गुरुवार रात में एक होटल में सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
4 of 6
परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अमित चौधरी विद्या प्रकाशन में कंप्यूटर डिजाइनर था। लॉकडाउन के बाद अमित ने दो दिन पहले ही ड्यूटी ज्वॉइन की थी। गुरुवार की शाम अमित ड्यूटी से घर वापस लौटा। इसके बाद वह अपने दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकल गया।
5 of 6
परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अमित वेदव्यासपुरी स्थित हुकुम रेस्टोरेंट में पहुंचा। जहां उसने कमरा नंबर 107 किराए पर लिया। रात लगभग 10 बजे अमित ने कमरे से बाहर निकलकर होटल के कर्मचारी नितिन को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इससे होटल में हड़कंप मच गया।