फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-Meerut Expressway: जरा देखिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का हाल, ये तस्वीरें खोल रहीं अधिकारियों की पोल

Wed, 11 Aug 2021 10:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Aug 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Roads collapsed at many places on Delhi-Meerut Expressway and see photos
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसी। - फोटो : amar ujala

यह तस्वीर किसी सामान्य सड़क की नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की है। मंगलवार को बहादरपुर अंडरपास के नजदीक सड़क धंस गई। इसके चलते रेलिंग लटकी हुई है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहली बारिश के बाद मई से ही यह सिलसिला चल रहा है। जीआर इंफ्रा तभी से पैचवर्क में जुटी हुई है। 






दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को विश्वस्तरीय मानकों पर बनाने के दावे किए जा रहे हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कई बार बखान कर चुके हैं। बीते एक अप्रैल को एक्सप्रेसवे के मेरठ और डासना वाले हिस्से को वाहनों के लिए खोला गया था। हालांकि दूसरे चरण का कार्य पूरा न होने की वजह से अभी तक औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है। बनने के छह महीने के अंदर ही कई बार सड़क धंसने से गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डासना से मेरठ 32 किमी की सड़क के इस खंड में लगातार किनारे की मिट्टी और सड़क धंस रही है। चार महीने के अंदर जीआर इंफ्रा और एनएचएआई को कई बार पैचवर्क कराना पड़ा है। एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल करने पर एनएचएआई के अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं।

Meerut News: Roads collapsed at many places on Delhi-Meerut Expressway and see photos
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे। - फोटो : amar ujala

जर्क से हो रहे हादसे
परतापुर इंटरचेंज से दिल्ली की ओर चलने पर काशी शुल्क प्लाजा से पहले भी सड़क ऊंची-नीची हो गई है। इस कारण कई कार अचानक से उछलकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। रात में लाइट की व्यवस्था न होने से भी वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा है। 

Meerut News: Roads collapsed at many places on Delhi-Meerut Expressway and see photos
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे। - फोटो : amar ujala

अमर उजाला लगातार रख रहा नजर
अमर उजाला ने सबसे पहले 23 मई को पहली बारिश भी नहीं झेल पाया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। शुल्क प्लाजा से लेकर दो किलोमीटर तक दोनों तरफ मिट्टी कटान होने से गड्ढे हो गए थे। इस कारण सूटडेन की नालियों ने भी कार्य नहीं किया। मिट्टी के भारी बहाव के चलते सर्विस रोड भी बंद हो गई। इससे किसानों को भी अपने खेतों में पहुंचने में दिक्कतें हुईं। इसके अगले दिन एनएचएआई ने खबर का संज्ञान लेते हुए टीमों को लेकर एक्सप्रेसवे को दुरुस्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Roads collapsed at many places on Delhi-Meerut Expressway and see photos
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का हाल। - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ने इसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया। 18 जुलाई को मोदीनगर सीमा में स्थित मुरादाबाद गांव के पास एक्सप्रेसवे की सड़क धंस गई। वहीं, कई स्थानों पर रेलिंग भी टूटी मिली। सड़क धंसने के बाद भी वहां कोई सुरक्षात्मक प्रबंध नहीं किए गए। इसके अगले दिन खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने संज्ञान लिया। सड़क धंसने के बाद यहां पैचवर्क किया गया। 

विज्ञापन
Meerut News: Roads collapsed at many places on Delhi-Meerut Expressway and see photos
दिल्ली एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क। - फोटो : amar ujala

जहां से एक्सप्रेसवे में खामियां मिल रही हैं। उसे ठीक कराया जा रहा है। जो भी संज्ञान में मामले आते हैं तत्काल मरम्मत की जाती है। - मुदित गर्ग, एनएचएआई, परियोजना निदेशक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed