फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटर डीन पर बरसा रहे थे गोलियां: बिल्डर संग मॉल में शॉपिंग कर रही थी प्रोफेसर आरती भटेले, दोनों के थे खौफनाक इरादे

Tue, 22 Mar 2022 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Mar 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Professor Aarti was shopping in Mall while shooter was attacking  on dean Rajveer singh in Meerut
डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह व जानलेवा हमले के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। वेटरनरी कॉलेज के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह की हत्या कराने की खौफनाक योजना महिला प्रोफेसर आरती और उसके बिल्डर दोस्त अनिल ने तैयार की थी। जिस वक्त भाड़े के शूटर डीन पर विश्वविद्यालय के पास गोलियां बरसा रहे थे तब प्रोफेसर आरती अपने बिल्डर दोस्त अनिल के साथ शॉप्रिक्स मॉल में शॉपिंग कर रहे थे। ये भी प्लानिंग का हिस्सा था, ताकि पुलिस को उन पर शक न हो। 



वेटरनरी डीन डॉ राजवीर सिंह की हत्या करने की प्लानिंग 4 मार्च को मुनेंद्र बाना के घर में बनाई गई। सात मार्च को अनिल ने मुनेंद्र बाना की स्कॉर्पियो में शूटर आशु चड्ढा व नदीम को बैठाकर विश्वविद्यालय से डीन के घर डिफेंस एंक्लेव स्थित घर तक की पूरी जानकारी दी। 11 अप्रैल को शाम करीब 5:30 बजे हमले की योजना बनाई गई। 

Meerut News: Professor Aarti was shopping in Mall while shooter was attacking  on dean Rajveer singh in Meerut
प्रोफेसर अरती भटेले। - फोटो : amar ujala

वारदात से पहले बिल्डर अनिल ने प्रोफेसर डॉक्टर आरती को व्हाट्सएप कॉल करके अपने पास बुला लिया था। करीब 3:30 बजे अनिल और आरती शॉपिंग करने के बहाने फ्लैट से निकल गए। ये दोनों की योजना का हिस्सा था। ताकि उन पर किसी को शक न हो। शॉप्रिक्स मॉल में घूमने के बाद आरती और अनिल सदर बाजार में पहुंचे और फिर करीब 8:30 बजे फ्लैट पर लौटे। दोनों ने आपस में तय किया था कि अब वह न तो कॉल करेंगे और न ही मिलेंगे। 


 
Meerut News: Professor Aarti was shopping in Mall while shooter was attacking  on dean Rajveer singh in Meerut
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

बिल्डर की बेटी को विवि में नौकरी का दिया था लालच 
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल ने बताया कि आरती से उसके प्रेम संबंध हैं। इसकी जानकारी लगने पर उसकी पत्नी 2019 में उसे छोड़कर सिसौली गांव चली गई थी। बड़ा बेटा बेंगलुरु में नौकरी करता है और छोटा बेटा देहरादून में पढ़ाई कर रहा है। बेटी कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ रही है। महिला प्रोफेसर आरती कहती थी कि डीन बनने के बाद वह उसकी बेटी की विश्वविद्यालय में ही नौकरी लगवा देगी। इसी लालच में उसने आरती के साथ मिलकर ये योजना बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Professor Aarti was shopping in Mall while shooter was attacking  on dean Rajveer singh in Meerut
मेरठ में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। - फोटो : amar ujala

घर से फरार हो गई आरती भटेले 
हमले की योजना में मुख्य आरोपी आरती भटेले का नाम सामने आया तो पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। वह घर से फरार मिली। पुलिस को शक कि आरती को जानकारी हो गई थी कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरती भटेले और नदीम की तलाश में लगी है। पुलिस ने आरती के परिवार व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया है, ताकि कुछ उसका सुराग मिले।

विज्ञापन
Meerut News: Professor Aarti was shopping in Mall while shooter was attacking  on dean Rajveer singh in Meerut
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला

जूनियर को चार्ज देने से पहुंचती थी ठेस
पुलिस के अनुसार बिल्डर अनिल ने बताया कि प्रोफेसर आरती भटेले डॉ. राजबीर सिंह के व्यवहार से भी आहत थी। वह कहती थी कि अवकाश पर जाते समय डॉ. राजबीर सिंह डीन का कार्यभार उससे जूनियर डॉ. विजय को देकर जाते हैं। इससे उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed