फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली सैनिटाइजर का खेल उजागर, खतरनाक केमिकल से करते थे तैयार, देखिए तस्वीरें

Fri, 12 Jun 2020 07:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jun 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police has three accused arrested after fake sanitizer factory busted in Meerut
नकली सैनिटाइजर बरामद - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में खतरनाक केमिकल से सैनिटाइजर बनाने का धंधा तेजी से चल रहा है। मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-

Meerut News: Police has three accused arrested after fake sanitizer factory busted in Meerut
नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर बरामद किया है।

Meerut News: Police has three accused arrested after fake sanitizer factory busted in Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा के मुताबिक, एक मुखबिर से सूचना मिली कि पावली खास रोड पर वेंकटेश्वर कॉलेज के पीछे मकान के अंदर नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्टरी चल रही है। इंस्पेक्टर ने एनएच-58 हाईवे चौकी इंचार्ज हरीश गंगवार को पुलिस बल के साथ लेकर फैक्टरी में छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Police has three accused arrested after fake sanitizer factory busted in Meerut
नकली माल बरामद - फोटो : अमर उजाला

फैक्टरी का मालिक सार्थक कंसल पुत्र अजय कंसल निवासी उदय सिटी पल्लवपुरम फेस-2 और उसके साथ दो कर्मी अरुण पुत्र प्रमोद कुमार और राहुल पुत्र सुखबीर सिंह निवासी मेहंदी मोहल्ला कंकरखेड़ा अवैध रूप से सैनिटाइजर का निर्माण कर रहे थे। मौके से काफी मात्रा में केमिकल और अवैध रूप से निर्मित किया गया सैनिटाइजर, हैंड केयर कंपनी के रैपर व खाली बोतल आदि सामान बरामद किया।

विज्ञापन
Meerut News: Police has three accused arrested after fake sanitizer factory busted in Meerut
ये तीनों हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में सार्थक कंसल ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी सीमा अजय केमिकल के नाम से है। सैनिटाइजर बनाने का कोई लाइसेंस नहीं है। कोरोना संक्रमण के समय में सैनिटाइजर की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए नकली सैनिटाइजर बनाने का काम शुरू किया था। फैक्टरी मालिक सार्थक कंसल व कर्मी अरुण और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया और अवैध रूप से निर्मित किया गया सैनिटाइजर और केमिकल, सैनिटाइजर बनाने के उपकरण पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने बरामद नकली सैनिटाइजर की मौके पर ही ड्रग इंस्पेक्टर पवन से भी जांच कराई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed