फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब है : साहब... मैं थाने में शिकायत करने जाता हूं, इंस्पेक्टर मुझे गायत्री मंत्र का पाठ करने की सलाह देते हैं

Fri, 02 Apr 2021 12:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Apr 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: IG has set up an inquiry against Inspector PremChand Sharma after advising of victim to recite Gayatri Mantra
इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा - फोटो : amar ujala

मेरठ के नौचंदी थानाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा अपने क्षेत्र की सबसे अधिक समस्याओं का समाधान करने का दावा कर कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं आईजी के पास उनकी शिकायत पहुंची तो सच्चाई कुछ और ही निकली। दरअसल, एक फरियादी को उन्होंने कार्रवाई के नाम पर गायत्री मंत्र का पाठ करने की सलाह दे डाली। आईजी ने इस मामले में जांच बैठा दी है।

Meerut News: IG has set up an inquiry against Inspector PremChand Sharma after advising of victim to recite Gayatri Mantra
फरियादी को लगाया जाता है तिलक व गंगाजल की बोतल - फोटो : amar ujala

‘साहब... मैं थाने में शिकायत करने जाता हूं, इंस्पेक्टर मुझे गायत्री मंत्र का पाठ करने की सलाह देते हैं। पत्नी और उसके परिवार के लोग मुझसे लाखों रुपये ठग चुके हैं। वह मेरे साथ मारपीट करते हैं।’गुरुवार को एक पीड़ित ने आईजी ऑफिस में इसकी शिकायत की। इस पर आईजी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

Meerut News: IG has set up an inquiry against Inspector PremChand Sharma after advising of victim to recite Gayatri Mantra
meerut police, ganga water - फोटो : amar ujala

नौचंदी थाना क्षेत्र में रहने वाले 58 साल के व्यक्ति के मुताबिक, पड़ोसी महिला ने तलाकशुदा महिला से उसकी शादी कराई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही महिला अपने 19 साल के बेटे के साथ मिलकर उसे पीटती है। आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए उसके साथ शादी की साजिश रची गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: IG has set up an inquiry against Inspector PremChand Sharma after advising of victim to recite Gayatri Mantra
meerut police, ganga water - फोटो : amar ujala

आरोप है कि थानेदार से मदद मांगते हैं तो वे गायत्री मंत्र का पाठ करने की सलाह देते हैं। कहते हैं कि हरिद्वार में गायत्री मंत्र का पाठ करो। वहीं गुरुवार को अधिवक्ता रामकुमार शर्मा के साथ पीड़ित आईजी के पास पहुंचा। आईजी ने नौचंदी इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि प्रकरण की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Meerut News: IG has set up an inquiry against Inspector PremChand Sharma after advising of victim to recite Gayatri Mantra
meerut police, ganga water - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर ने होली के दिन शराब वितरित करने पर प्रतिबंध लगाने की बात कहते हुए थाने में पुलिस कर्मियों को गंगाजल की बोतल और चंदन का टीका लगाने के लिए पेस्ट बांटा था। वह शिकायत करने वाले फरियादियों को गंगाजल पिलाते हैं और फिर चंदन का तिलक लगाते हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि इससे काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि गंगाजल का छिड़काव और चंदन का पेस्ट लगाने से थाने में आने वाले लोगों पर शांत प्रभाव डालता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed