फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी छीन रही रफ्तार: तमाम दावों के बाद भी नहीं थम रहे सड़क हादसे, आठ माह में 300 से ज्यादा मौतें

Thu, 19 Sep 2019 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Sep 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Meerut news, Eight months, 678 road accidents and 303 deaths
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में पुलिस और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल मात्र आठ माह में जिले में 678 सड़क हादसे में 303 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। बीते आठ माह में हेलमेट न लगाने पर 25 हजार चालन काटे गए हैं।


 
Meerut news, Eight months, 678 road accidents and 303 deaths
एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला

आमतौर पर सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीड है। पुलिस इस ओर ध्यान देने की जगह ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूली में लगी है। ओवर स्पीड वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस के पास इंटरसेप्टर वाहन भी है, लेकिन पुलिस उसका पूरी तरह उपयोग नहीं कर रही है। देखें आखिर क्या कहती है ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट: -


 
Meerut news, Eight months, 678 road accidents and 303 deaths
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

ओवर स्पीड वाहनों को लेकर पुलिस ने कभी अभियान नहीं चलाया। हालांकि जिले में ट्रैफिक पुलिस रोज 300 से 400 चालान काटती है, लेकिन इसमें अधिकतर हेलमेट न लगाने वाले ही होते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut news, Eight months, 678 road accidents and 303 deaths
एक्सीडेंट में मौतों के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक पुलिस ने साल 2017 में करीब 56 हजार दुपहिया वाहनों की चेकिंग की। इनमें 23,207 दुपहिया वाहन चालकों के चालान हेलमेट न पहनने के कारण काटे। 2018 में भी 36 हजार चालान और इस साल 31 अगस्त तक यह आंकड़ा 25 हजार के पार पहुंच चुका है। 


 
विज्ञापन
Meerut news, Eight months, 678 road accidents and 303 deaths
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

ब्लैक स्पॉट पर नहीं हुआ काम
ट्रैफिक पुलिस के रिकार्ड में एनएच- 58, दिल्ली-मेरठ हाईवे, मेरठ-पौड़ी मार्ग, मेरठ-हापुड़ मार्ग, गढ़ रोड पर 25 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। नगर निगम, विकास प्राधिकरण, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, आरटीओ के साथ मिलकर इन ब्लैक स्पॉट के दुर्घटना कारणों को कम करने को लेकर प्रत्येक तीन माह में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी होती है। आदेश निर्देश भी जारी होते हैं। लेकिन इन पर कभी काम नहीं होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed