फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पालतू 'एलेक्स' के जन्मदिन की बड़ी तैयारी, शादी की दावत जैसा है मैन्यू, खूब चर्चा में है ये मामला

Thu, 02 Jun 2022 10:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Big preparations for birthday of dog, menu is like a wedding feast
बर्थडे की तैयारी। - फोटो : amar ujala

मेरठ के गंगानगर में गुरुवार को ट्रास्लेम कॉलेज में एलेक्स (कुत्ते) का जन्मदिन मनाने की तैयारियां जोरों पर रहीं हैं। परिसर को गुब्बारे व फ्लैक्स बोर्ड लगाकर सजाया जाएगा। शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे 11 किलो का केक काटा जाएगा। इस वर्ष एलेक्स दो वर्ष का हो जाएगा।



ट्रांसलेम कॉलेज में फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. शमीम अहमद पशु प्रेमी हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने सेंट बर्नार्ड प्रजाति के कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन एक बड़े आयोजन के रूप मे मनाने का फैसला लिया। गुरुवार को कॉलेज में इसकी तैयारियां की गईं।

Meerut News: Big preparations for birthday of dog, menu is like a wedding feast
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

500 से ज्यादा लोगों को निमंत्रण
डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पांच सौ से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें कॉलेज के छात्र, शिक्षक व शहर के सम्मानित लोग शामिल होंगे। वहीं गुरुवार को लोग फोन पर कार्यक्रम की जानकारी लेते रहे।

Meerut News: Big preparations for birthday of dog, menu is like a wedding feast
बर्थडे की तैयारी। - फोटो : amar ujala

शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे केक कटेगा
शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे के करीब एलेक्स का केक काटा जाएगा। इसके लिए 11 किलो का विशेष केक तैयार किया गया है। इससे पूर्व डॉ. शमीम हस्तिनापुर जाकर बंदर व आवारा जानवरों को खाद्य सामग्री खिलाएंगे। शाम के समय भी स्ट्रीट डॉग्स का खाना खिलाएंगे।

केक काटने के बाद दावत
केक काटने के बाद कार्यक्रम में पंहुचने वाले लोगों के लिए भोजन का इंतजाम है। विशेष बात यह है कि इसमें वीआईपी शादी जैसा मैन्यू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Big preparations for birthday of dog, menu is like a wedding feast
डॉ. शमीम अहमद - फोटो : amar ujala

आठ राज्यों व विदेश से भी आए फोन
डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि उनके विभाग से हर साल सौ से ज्यादा बच्चे पढ़ाई पूरी करते हैं। गुरुवार को उन्हें आठ अलग-अलग राज्यों में तैनात छात्रों द्वारा फोन किया गया। शमीम के भाई कनाडा व यूएसए में रहते हैं। उन्हें वहां से भी कॉल आए।

विज्ञापन
Meerut News: Big preparations for birthday of dog, menu is like a wedding feast
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

आमंत्रण पत्र पर छपा है कुत्ते व कौवे का फोटो
कार्यक्रम के लिए तैयार कराए गए आमंत्रण कार्ड पर स्वागत कर्ताओं में डॉ. शमीम अहमद, कौवे व कुत्ते का भी फोटो लगा है। दरसल, उनके पास एलेक्स से अलग एक रिम नाम का कुत्ता भी है। जिसे कई साल पहले सड़क से रेस्क्यू किया था। निक नाम का कौवा भी उनके पास है, जिसकी वह देखभाल करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed