फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उजड़ गया हंसता खेलता परिवार: मातम में बदली खुशियां, नवदंपती की मौत से सदमे में परिजन, देखें तस्वीरें

Mon, 28 Jun 2021 08:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Jun 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: A couple has died in road accident in Aligarh and see photos
मेरठ: दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

हंसते-खेलते परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था, अचानक न जाने किसकी नजर लगी कि पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं। मेरठ में रेलवे रोड आनंदपुरी निवासी राजेश कुमार के घर से जब जवान बेटे व बहू की अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। घर का हर सदस्य बदहवास था जो यह विश्वास नहीं कर पा रहा था कि अब उनके बीच प्रदीप और सारिका नहीं रहे हैं। 



राजेश ने हाल ही में अपने बड़े बेटे प्रदीप कुमार (27 वर्ष) की शादी की थी और बेटे को लेकर कई सपने संजोए थे लेकिन, उन्हें क्या पता था कि इतनी जल्दी घर की खुशियां छीन जाएंगी। उन्होंने बताया कि चार मई को लोनी (गाजियाबाद) निवासी सारिका (26 वर्ष) उनके घर में बहू बनकर आई तो हर तरफ खुशियां ही खुशियां थीं। राजेश अपनी एक बेटी की शादी पहले ही कर चुके हैं। वहीं प्रदीप से छोटे अक्षय (24) व काजल (21) हैं। उधर, मां सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Meerut News: A couple has died in road accident in Aligarh and see photos
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

होनी है, जिसे कोई नहीं टाल सकता
पिता राजेश व माता रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बताते हैं कि अलीगढ़ में शादी समारोह में उनके परिवार ने जमकर खुशी मनाई। नई नवेली दुल्हन के साथ उनके बेटे को हर किसी का प्यार मिला। समारोह खत्म कर जब लौटने की तैयारी शुरू हुई तो उन्होंने प्रदीप और बहू सारिका से कहा कि तुम दोनों बस से चले जाओ। वह बाइक पर अक्षय के साथ आ जाएंगे लेकिन, होनी को कौन टाल सकता है, प्रदीप नहीं माना। 

Meerut News: A couple has died in road accident in Aligarh and see photos
दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मुझे क्या पता था कि मेरे बच्चे तड़प रहे
राजेश उस पल को सोचकर सहम जाते हैं, जब उनके बच्चों का एक्सीडेंट हुआ और वह नजरअंदाज कर सामने से निकल गए। दरअसल, प्रदीप-सारिका बाइक से मेरठ के लिए रवाना हुए तो पूरा परिवार थ्री व्हीलर से अलीगढ़ बस अड्डे के लिए चल दिया। खैर-अलीगढ़ संपर्क मार्ग पर लोगों की भीड़ देख बोले किसी के साथ हादसा हुआ है। लेकिन यह जरा भी एहसास नहीं था कि सड़क पर लहूलुहान दोनों बच्चे उन्हीं के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: A couple has died in road accident in Aligarh and see photos
दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

हर सपना पूरा करना चाहता था प्रदीप
बेहद शांत स्वभाव का प्रदीप सुनार की दुकान पर काम करता था। महीना होते ही सैलरी पिता के हाथ पर लाकर रख देता था। बीकॉम के बाद वह चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रहा था। प्रदीप अच्छा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर अपने परिवार का न केवल नाम रोशन करना चाहता था, वह परिवार के हर सपने को पूरा करना चाहता था। वहीं छोटे भाई-बहन अपने बड़े भाई और भाभी को खोने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। आस-पास के लोगों ने भी दुख जताया है।

विज्ञापन
Meerut News: A couple has died in road accident in Aligarh and see photos
सूरजकुंड श्मशान घाट - फोटो : amar ujala

सूरजकुंड पर हुआ अंतिम संस्कार
रविवार देर रात परिवार प्रदीप और सारिका के शवों को लेकर आनंदपुरी पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोनों की शादी को दो महीने होने वाले थे, उससे पहले ही दर्दनाक हादसे ने उन्हें छीन लिया। वहीं सोमवार सुबह जब दोनों की एक अर्थियां उठीं तो मंजर देख हर कोई रो पड़ा। कोई पिता को संभाल रहा था तो कोई बेहोश मां और बहन को। इस दौरान छोटे भाई अक्षय ने किसी तरह सभी को संभाला। इसके बाद सूरजकुंड पर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed