फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा सवाल: आखिर कहां से आए कागज और स्याही, अफसरों के हाथ नहीं लगा कोई ठोस सुराग

Wed, 26 Aug 2020 12:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Aug 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut NCERT Fake Books News: The SGST team is not get evidence in this case
नकली किताबें - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने के मामले में राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (एसजीएसटी) के पास अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। खुलासे के पांच दिन बाद भी यह पता नहीं चल सका है कि नकली किताबें छापने के लिए कागज और स्याही कहां से आ रही थी। अगर कागज और स्याही सप्लाई करने वाली फर्में जीएसटी विभाग में पंजीकृत हैं तो तभी जीएसटी लगाया जाएगा।

Meerut NCERT Fake Books News: The SGST team is not get evidence in this case
एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का मामला - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मंगलवार को एसजीएसटी अधिकारियों ने दोनों फर्मों की फाइलें खंगालीं। एसजीएसटी (एसआईबी) के एडिशनल कमिश्नर शशि भूषण सिंह ने बताया कि अनिता गुप्ता के नाम से टीएनएचके प्रिंटर्स एंड पब्लिकेशन 22 जनवरी 2002 से पंजीकृत है। पहले फर्म वैट में थी और अब एक जुलाई 2017 से जीएसटी में पंजीकृत है। रिटर्न भी लगातार फाइल कर रहे हैं। मार्च का आखिरी रिटर्न 22 जुलाई 2020 को फाइल किया गया है। बाकी पिछले रिटर्न भी फाइल हुए हैं। वैट में पहले इनका पता विजय नगर वेस्टर्न कचहरी रोड का लिखा हुआ था। अब जीएसटी में मोहकमपुर का पता है। 

Meerut NCERT Fake Books News: The SGST team is not get evidence in this case
नकली किताबों का गोदाम - फोटो : अमर उजाला

पता बदला तो बताया क्यों नहीं
एडिशनल कमिश्नर के अनुसार फर्म का पता तो बदला जा सकता है। लेकिन इसकी सूचना देनी होती है। जानकारी की जा रही है कि इन्होंने सूचना दी थी या नहीं। अगर सूचना नहीं दी और पता बदल दिया तो पेनल्टी लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut NCERT Fake Books News: The SGST team is not get evidence in this case
नकली किताबें - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा मेरठ सिक्योरिटी प्रेस के नाम से भाजपा नेता संजीव गुप्ता की फर्म भी जीएसटी में आठ सितंबर 2010 से रजिस्टर्ड है। इसका भी मोहकमपुर का पता है। दोनों फर्म सीजीएसटी में पंजीकृत हैं। हालांकि अब सेंट्रल जीएसटी और स्टेट जीएसटी दोनों की ही टीमें कार्रवाई कर सकती हैं। इसलिए एसजीएसटी पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी पकड़े नहीं गए हैं और जो गिरफ्तार किए गए हैं, उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Meerut NCERT Fake Books News: The SGST team is not get evidence in this case
नकली किताबों के गोदाम को सील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गोलाबढ़ में भी था नकली किताबों का गोदाम
भाजपा नेता संजीव गुप्ता का टीपी नगर के गोलाबढ़ में भी नकली किताबों का गोदाम था। बताया गया कि इस गोदाम को लॉकडाउन से पहले ही खाली कर एनसीईआरटी की नकली किताबें परतापुर के अच्छरौंडा गोदाम और अन्य जगहों पर भेजी गई थीं। पुलिस के अनुसार संजीव व सचिन गुप्ता के परतापुर के अलावा भी जिले में अन्य जगहों पर गोदाम बने थे, जहां एनसीईआरटी की नकली किताबें रखी जाती थीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed