फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली किताब मामला: आरोपियों को भाजपा के कद्दावर नेता का संरक्षण, संजीव और सचिन गुप्ता पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 26 Aug 2020 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Aug 2020 11:30 AM IST
सार

  • एनसीईआरटी की नकली किताबों के भंडाफोड़ का मामला
  • करोड़ों की नकली किताबें छापने के आरोपियों को भाजपा के कद्दावर नेता का संरक्षण  
  • नामजद आरोपी भाजपा नेता संजीव और सचिन गुप्ता को पुलिस पकड़ने में नाकामयाब

विज्ञापन
Fake book case Meerut: BJP leader's protection to the accused
फर्जी किताबों का गोदाम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने के मामले में नामजद भाजपा नेता संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता को पुलिस और एसटीएफ पकड़ने में विफल साबित हो रही है। चर्चा है कि दोनों आरोपियों को भाजपा के एक कद्दावर नेता का संरक्षण मिला हुआ है। जिसके चलते पुलिस ने पांच दिन बाद भी न तो आरोपियों पर इनाम घोषित किया और न ही गिरफ्तारी वारंट लिया।


 
Fake book case Meerut: BJP leader's protection to the accused
नकली किताबों का गोदाम - फोटो : अमर उजाला

नकली किताबों का भंडाफोड़ हुए पांच दिन बीत गए हैं। इस मामले में थाना परतापुर पर 22 अगस्त को भाजपा नेता संजीव और सचिन गुप्ता, विकास त्यागी और नफीस समेत आठ आरोपियों को नामजद किया गया था।

इनमें पुलिस ने शिवम, राहुल, आकाश, सुनील को ही गिरफ्तार किया  जबकि मुख्य आरोपी चाचा भतीजा संजीव और सचिन को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं किया। दोनों आरोपी अपने बचाव में लगातार पैरवी कर रहे हैं। कई पुलिसकर्मी उनके संपर्क में हैं। व्हाट्सएप कॉल के जरिए दोनों आरोपी अपने परिचितों से बात भी कर रहे हैं। 

Fake book case Meerut: BJP leader's protection to the accused
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विपक्ष मुखर, आरोपियों का बचाव 
विपक्ष इस मामले में खुलकर आरोप लगा रहा है। रोजाना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भाजपा ने महानगर उपाध्यक्ष पद से संजीव गुप्ता को भले ही निलंबित कर दिया हो। लेकिन अभी भी उसको बचाने के तमाम प्रयास चल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नकली किताब छापने और सप्लाई करने में दोनों आरोपियों के साथ सत्ताधारी पार्टी के कई लोग शामिल हैं। भाजपा नेता से जुड़े करीबी लोगों के नाम एसटीएफ की सूची में हैं। लेकिन अभी कार्रवाई नहीं हो रही है। नामजद आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार करने से बच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake book case Meerut: BJP leader's protection to the accused
गोदाम - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में दी दबिश 
भाजपा नेता संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता की तलाश में एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को बिजनौर में दबिश दी। हालांकि आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन
Fake book case Meerut: BJP leader's protection to the accused
भाजपा नेता का गोदाम - फोटो : अमर उजाला

124 प्रकाशकों की जांच शुरू
एसटीएफ की जांच में संजीव गुप्ता की पब्लिकेशन फर्म टीएनएचके पब्लिकेशन के साथ 124 प्रकाशक भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने वालों का नेटवर्क दूर तक फैला है।

संजीव और सचिन गुप्ता के अलावा भी अभी कई प्रकाशक हैं, जो यह धंधा करते हैं। मेरठ में भी कई प्रकाशक हैं, जो एनसीईआरटी की नकली किताबें छाप रहे है। इन सभी की एसटीएफ और पुलिस गुपचुप तरीके से जांच कर रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed