फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NIA की वेस्ट यूपी पर पैनी निगाह, रिमांड पर नईम खोल रहा ISIS से जुड़े गहरे राज

Fri, 11 Jan 2019 11:29 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 11 Jan 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Naeem open many secret related to ISIS on ten days remand with NIA
नईम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

NIA की दस दिन की रिमांड पर लिया गया नईम आईएस (इस्लामिक स्टेट) के राज खोल रहा है। वेस्ट यूपी में हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले का कनेक्शन आईएस से कैसे जुड़ा, इसकी जानकारी जुटाने में एनआईए और एटीएस लगी हुई हैं। नईम और सुहेल को सुरक्षा एजेंसियां दो बार मेरठ, अमरोहा और हापुड़ समेत कई जिलों में ले जाकर जांच पड़ताल कर चुकी हैं। 


 
Meerut: Naeem open many secret related to ISIS on ten days remand with NIA
radhna

एनआईए और एटीएस ने नईम निवासी राधना किठौर को तीन जनवरी को मेरठ पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था। चार जनवरी को एनआईए ने नईम को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर एनआईए को 10 दिन की रिमांड पर नईम मिल गया। नईम पर आरोप है कि उसने हापुड़ निवासी अपने रिश्तेदार के जरिये अवैध पिस्टल आईएस के एजेंटों को बेची थी। नईम का कनेक्शन आईएस से जुड़ने पर एनआईए और एटीएस गंभीर हो गईं।

Meerut: Naeem open many secret related to ISIS on ten days remand with NIA
radhna village

पांच जनवरी को एनआईए नईम को लेकर राधना पहुंची, जहां जंगल स्थित एक बाग में सर्च ऑपरेशन किया। नईम के साथ अमरोहा का सुहेल भी था, जो आईएस से पहले से जुड़ा बताया गया। पुलिस ने कहा कि सुहेल की मेरठ के हथियार सप्लायरों के बीच घुसपैठ थी। वे हथियार खरीदने वालों को ट्रेनिंग राधना के जंगल में देते थे। दोनों को एनआईए हापुड़ लेकर गई। वहां भी कई जगहों दबिश दी। नौ जनवरी को अमरोहा ले जाकर एनआईए ने जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Naeem open many secret related to ISIS on ten days remand with NIA
radhna village

तीन दिन बची रिमांड
सुरक्षा एजेंसियों ने आईएस से जुड़े संदिग्ध पांच लोगों को रिमांड पर लिया था। नईम और सुहेल दस दिन की रिमांड पर हैं, जबकि तीन की रिमांड पांच दिन की मिली। नईम और सुहेल की रिमांड के तीन दिन और बचे हैं, जिनमें एनआईए उनके बताए ठिकानों पर छापेमारी करेगी। एनआईए एक और बार नईम व सुहेल को लेकर मेरठ के राधना में आ सकती है। दोनों आरोपियों ने अपने गांव के ही मतलूब और आरिफ का नाम भी बताया था। उनकी तलाश में फिर से दबिश दी जा सकती है। 

विज्ञापन
Meerut: Naeem open many secret related to ISIS on ten days remand with NIA
radhna village

सप्लायरों की कुंडली खंगाली 
सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में नईम और सुहेल ने मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अमरोहा आदि के दर्जनों हथियार सप्लायरों के नाम बताए, जिनकी कुंडली सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं। एजेंसियों ने पुलिस से भी इनके बारे में जानकारी मांगी, जिसमें पता चला कि पुलिस सिर्फ कारीगरों को जेल भेजती है। अब एजेंसियों ने सप्लायरों की भी तलाश शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed