{"_id":"673323d210bb934817015273","slug":"meerut-murder-news-update-priyanshu-talk-about-marriage-to-his-mother-on-diwali-check-photos-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ के छात्र की हत्या: 'पहले अच्छी नौकरी लग जाए, फिर करूंगा शादी...' दिवाली पर मां से कही थी ये बात; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के छात्र की हत्या: 'पहले अच्छी नौकरी लग जाए, फिर करूंगा शादी...' दिवाली पर मां से कही थी ये बात; तस्वीरें
Tue, 12 Nov 2024 03:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:25 PM IST
सार
कार ठीक से चलाने के लिए कहा तो एमबीए छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। छात्र प्रियांशु मेरठ के पल्लवपुरम के व्यापारी का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
Meerut Murder
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के अहमदाबाद में कार सवारों ने मेरठ के पल्लवपुरम की तिरुपति गार्डन कॉलोनी के रहने वाले एमबीए छात्र प्रियांशु जैन (24) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छात्र की बाइक में कार की टक्कर लग गई थी। इस पर उसने चालक से विरोध जताया था। इसके बाद कार सवारों ने करीब दो सौ मीटर पीछा कर छात्र की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। छात्र प्रियांशु अहमदाबाद के मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन में पढ़ाई कर रहा था।
प्रियांशु के घर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर प्रियांशु ने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी। छात्र के मौसा राजीव गोयल ने बताया कि रविवार रात प्रियांशु अपने दोस्त पृथ्वीराज परीक्षितदास महापात्रा के साथ बाइक से एक बेकरी पर केक लेने गया था। केक खरीदने के बाद दोनों छात्र बाइक से हॉस्टल लौट रहे थे। इसी बीच बोपल चौराहे के पास एक कार से उनकी बाइक की टक्कर लग गई। प्रियांशु ने चालक से कार सही से चलाने की बात कही थी।
गमगमीन प्रियांशु का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
दोनों दोस्त बाइक लेकर हॉस्टल की ओर निकल गए। आरोपी कार सवारों ने लगभग 200 मीटर पीछा किया और ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कार सवार युवकों ने चाकू से प्रियांशु पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। यहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियांशु का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मां पहले अच्छी नौकरी लग जाए, फिर करूंगा शादी...
प्रियांशु दीपावली पर घर आया था। तब उसकी मां और बहन ने शादी की बात कही थी, लेकिन उसने अपनी मां से कहा था कि मां पहले अच्छी नौकरी लग जाए, उसके बाद शादी करूंगा। उसने कहा था कि अभी मेरा पूरा फोकस अपने कॅरिअर और अच्छी जॉब पर है। मौसा राजीव गोयल का कहना था कि वह अपने माता-पिता की सभी बात मानता था। बहन को बहुत प्यार करता था। मूलरूप से मेरठ के बेगमबाग के रहने वाले पंकज जैन कई साल से तिरुपति गार्डन में रह रहे हैं।

परिवार के साथ प्रियांशु
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ने में होशियार और हंसमुख था
परिवार का इकलौता बेटा प्रियांशु पढ़ने में बहुत होशियार था। उसने अहमदाबाद से एमबीए करने के लिए काफी तैयारी की थी। नंबर अच्छे आए और पढ़ाई करने चला गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह हंसमुख था। जब भी आता था, मोहल्ले के अपने परिचितों से अवश्य मिलता था।
बेटे की मौत पर मां हो गई बेसुध
बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां रेनू जैन बेसुध हो गई। दिनभर उनके मकान पर रिश्तेदारों और आने जाने वालों का तांता लगा रहा। आस पड़ोस और आने वाले सब लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। वह बार- बार बेटे को याद कर विलाप कर रही थीं। प्रियांशु जैन की मौत की खबर से हर कोई हैरान रह गया। व्यापारी और स्थानीय लोग भी घटना पर काफी चर्चा करते रहे। प्रियांशु के घर से लेकर आसपास के क्षेत्र में भी शोक छाया रहा।